Punjab Govt AD
HomeBreaking Newsजेल में गैंगवार, धारदार हथियार से हमला, 4 घायल

जेल में गैंगवार, धारदार हथियार से हमला, 4 घायल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली : दिल्ली की तिहाड़ जेल में एक बार फिर से कैदियों के बीच झड़प का मामला सामने आया है। शौचालय जाने को लेकर 2 गुट आपस में भिड़ गए। दोनों गुटों ने एक दूसरे के साथ न सिर्फ हाथापाई की बल्कि सुए से हमला कर दिया। जेल सूत्रों के मुताबिक़ यह घटना तिहाड़ जेल नंबर 3 में हुई। जेल में अपना दबदबा कायम रखने को लेकर ये दोनों गुट आपस में भिड़ गए।

देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि ये एक दूसरे पर सुए से हमला करने लगे। इस भिड़ंत में 4 लोग घायल हुए है। सूत्रों के मुताबिक ये वारदात सोमवार को हुई. थाना हरी नगर में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। तिहाड़ जेल सूत्रों के मुताबिक तिहाड़ जेल में 2 गिरोहों के बीच सुए से कैदियों ने एक-दूसरे पर हमला बोल दिया।

शौचालय जाने को लेकर विवाद होने के बाद दोनों गिरोह के सदस्य आपस में भिड़ गए। यह घटना तिहाड़ जेल नंबर तीन की है। मारपीट के दौरान दोनों गिरोह के सदस्यों ने एक-दुसरे पर सूए से हमला बोला। इस घटना में 4 लोग घायल हुए हैं। घायल कैदियों की पहचान दुर्गेश, दीपक, धीरज और दिनेश के रूप में हुई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -