Punjab Govt AD
HomeHimachalएक नेपाली बुजुर्ग का हिन्दू रिति रिवाज से करवाया अंतिम संस्कार,दिखाई इंसानियत

एक नेपाली बुजुर्ग का हिन्दू रिति रिवाज से करवाया अंतिम संस्कार,दिखाई इंसानियत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित : जिला ऊना उपमंडल बंगाणा क्षेत्र में पिछले लंबे समय से एक नेपाली व्यक्ति चंडी बहादुर जो कि पिछले लंबे समय से धनेत पंचायत के मटियाणा,धनेत ठठूंह तथा बुहाणा में दिहाड़ी मजदूरी करके अपना पेट पाल रहा था। बहीं पर कुछ दिन पहले तलमेहड़ा बाजार में बेसहारों की तरह घुम रहा था।तो बडोआ गांव के समाजसेवी जगदीश चंद शर्मा ने उसे आसरा दिया तथा उसे रहने तथा खाने पीने का प्रबंध किया। परन्तु चंडी बहादुर पिछले लंबे समय से कुछ वीमार चल रहा था।

जिसे ऊना अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवाया गया था। परन्तु मंगलवार सुबह चंडी बहादुर की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। उसकी मृत्यु पर खरयालता पंचायत प्रधान राकेश धीमान, पूर्व उप प्रधान जीवन ठाकुर, समाजसेवी जगदीश चंद शर्मा,रवि शर्मा,राजेश साहनी,अनिल शर्मा,नीरज साहनी राकेश शर्मा, सहित अन्य युवाओं ने मिलकर हिन्दु रिति रिवाज के हिसाब से चंडी बहादुर का अंतिम संस्कार किया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -