Punjab Govt AD
HomeHimachalछपरोह कलां क्रिकेट प्रतियोगता में फ्रैंड्स इलेवन बनी विजेता

छपरोह कलां क्रिकेट प्रतियोगता में फ्रैंड्स इलेवन बनी विजेता

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कृष्ण पाल ने बांटे ईनाम,नशे से दूर रहने, खेलों के रुचि वढ़ाने का दिया संदेश

ऊना/ सुशील पंडित : उपमण्डल बंगाणा के छपरोह कला में तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का विधिवत समापन किया गया। जिसमें जिला पार्षद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत करके विजेता टीम को ईनाम बांटे। इस तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगता में  कुल बारह टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मैच में फ्रेंड्स इलेवन ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। जिसमे बल्लेबाज विशाल ने 53 रन बनाए जिसमे छह छक्के व तीन चौके लगाए। कुरियाला टीम कुल अस्सी रन ही बना सकी। फ्रेंड्स इलेवन ने बारह ओवर 113 रन बनाए थे। जिला परिषद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा ने विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

वेस्ट बैट्समैन विशाल,, वेस्ट बोलर शशि कुमार, मैन ऑफ द सीरीज नन्नू कुमार रहे। विजेता टीम को ट्राफी व इक्यावन सौ रुपए ओर उपविजेता टीम को ट्राफी व इकतीस सौ रुपए ईनाम दिया।  मुख्यतिथि किशन पाल शर्मा ने कहा कि छपरोह कलां में आयोजित इस खेल प्रतियोगिता के लिए हम आयोजकों को शुभकामनाएं देते हैं व कामना करते हैं कि कुटलैहड़ के युवा नशे से दूर रहें व खेलों में क्षेत्र का नाम रौशन करें। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय मे नशे की तरफ युवाओं का भागना चिंताजनक है। इसलिए नशे का त्याग कर युवा वर्ग पढ़ाई के साथ- साथ खेलों में रुचि बढ़ाये।  इस मौके पर पूर्व प्रधान अजय रोमी,विनोद पुरी , प्रीतम चंद, रमेश चंद, सुनील ठाकुर, विजय कुमार,सोहन लाल, गुरमीत, राज कुमार, राहुल ठाकुर, रणजीत सिंह,, रोहित ठाकुर, वीरेंद्र सिंह, अमित शर्मा, विश्व कुमार, मुनीश ठाकुर व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।  
 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -