Punjab Govt AD
HomeNationalManali से लौट रहे दोस्तों की कार हुई हादसाग्रस्त, 2 युवतियों की...

Manali से लौट रहे दोस्तों की कार हुई हादसाग्रस्त, 2 युवतियों की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

छत्तीसगढ़ः तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें दो युवतियों की मौत हो गई। घटना पाली थाना क्षेत्र की है। दोनों युवतियां मनाली टूर से लौटकर बिलासपुर के रास्ते कोरबा जा रहे थे। मरने वालों की पहचान मोनिका चटर्जी (26) और दीक्षा राठौर (23) के रूप में हुई है। दोनों कोरबा के एमपी नगर कॉलोनी में रहते थे। दीक्षा राठौर लिपिक वर्ग कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सीपी राठौर की बेटी थी। उसकी मां प्रधान पाठक है।

बताया जा रहा है कि, दोनों युवतियां अपने दोस्तों के साथ मनाली घूमने गई थी। मंगलवार को वापस आने पर बिलासपुर से अपने दोस्त देवराज के साथ घर लौट रहे थे। इसी दौरान नेशनल हाईवे पर दोपहर करीब 3 बजे डिस्पोजल चौक के पास उनकी तेज रफ्तार कार अनकंट्रोल हो गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। दोनों लड़कियों की मौके पर मौत हो गई। जबकि पुरानी बस्ती निवासी देवराज गंभीर रूप से घायल हो गया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -