Punjab Govt AD
HomeHimachalटैंट हाउस मालिक के साथ धोखाधड़ी, कैटरिंग का सामान ले उड़े शातिर

टैंट हाउस मालिक के साथ धोखाधड़ी, कैटरिंग का सामान ले उड़े शातिर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना/ सुशील पंडित/ जिला ऊना के लमलैहडी निवासी टैंट हाउस मालिक से कैटरिंग का सामान शातिर ले उड़े जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यशपाल पुत्र राम लाल निवासी गांव लमलैहडी ने अपनी शिकायत में दर्ज करवाया कि 08 जून 24 को मुझे ऑटो चालक मुनीश कुमार का फ़ोन आया कि विकास कुमार निवासी जालंधर को लंगर लगाने के लिए अगले दिन दोपहर करीब एक बजे तक माया होटल में 14 पतीले व ढक्कन व 07 टप तथा 5 परातें भेज दें। यशपाल ने सारा सामान माया होटल में भेज दिया परन्तु विकास कुमार सारा सामान बोलेरो जीप में डालकर कहीं लेकर चला गया व् अब उस ने अपना फ़ोन बंद कर लिया हैI इस संबंध में पुलिस ने धारा 406,420 भा0द0स0 के तहत थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -