ऊना/सुशील पंडित : जिला पुलिस ऊना ने दो अलग-अलग मामलों में 11.07 ग्राम चिट्टे सहित चार युवकों को काबू किया है। पहले मामले में भटोली रोड नजदीक गांव बहडाला में थाना सदर ऊना पुलिस द्वारा नाकाबंदी की गई थी।नाकेवन्दी के दौरान पुलिस पार्टी द्वारा बाइक संख्या (एचपी 72-8793) पर सवार दो युवकों को जांच के लिए रोका। शक के आधार पर उन की तलाशी ली गई तो उन युवकों से 4.82 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। दोनों युवकों को तुरंत प्रभाव से काबू कर लिया गया। आरोपित युवकों की पहचान सतनाम सिंह पुत्र महिन्द्र सिंह निवासी गग डा0 जिन्दबड़ी व चरणजीत कुमार पुत्र राम दास निवासी महलवां डा0 सुखसाल तह0 नंगल जिला रोपड़ पंजाब के रूप में हुई है। दोनों युवकों के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना ऊना सदर में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

