Punjab Govt AD
HomeHimachalमहाविद्यालय ऊना के चार स्वयंसेवियों का चयन राज्य स्तरीय प्री -आरडी कैंप...

महाविद्यालय ऊना के चार स्वयंसेवियों का चयन राज्य स्तरीय प्री -आरडी कैंप के लिए हुआ

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित: राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के 4 स्वयंसेवियों का चयन राज्य स्तरीय प्री -आरडी कैंप के लिए हुआ। स्वयंसेवियों का चयन ज़िला स्तरीय प्री- आरडी कैंप में हुआ, जिसका आयोजन एस. वी. एस .डी. महाविद्यालय भटोली में किया गया। इस कैंप में कुल 8 स्वयंसेवियों का चयन राज्य स्तर के लिए हुआ। जिसमें महाविद्यालय ऊना के विशाल सोनी, स्वयं पुरी, आयुष सैनी, व निष्ठा शर्मा का चयन हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डा. मीता शर्मा ने स्वयंसेवियों को बधाई दी व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इसके साथ साथ उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ पवित्र दुलारी व प्रो. मनजीत सिंह मान को भी बधाई दी। इस अवसर पर डॉ सुरेश व डॉ संजय वर्मा उपस्थित रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -