कुल्लूः हिमाचल प्रदेश के कुंल्लू जिले में नई ईयर की रात पेराफिट और फिर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराने से कार हादसे में 3 युवतियों समेत 4 लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार हादसे में मौके पर 3 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि घायल युवती को नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। ये सभी लोग बर्थडे और न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के बाद लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि 31 दिसंबर को सतपाल का जन्मदिन था और वह अपनी 3 महिला दोस्तों के साथ जन्मदिन और न्यू ईयर मनाने कसौल गया था।
न्यू ईयर सेलिब्रेट कर लौट रही 3 युवतियों समेत 4 की मौ-त#NewsUpdate #himachalnews #latestnews pic.twitter.com/DXmFx71vtD
— Encounter India (@Encounter_India) January 1, 2026
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है और पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हादसा हुआ किस वजह से है। क्या वाहन चालक नशे में था या उसकी झपकी लग गई थी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तीन महिलाओं समेत चार दोस्त नव वर्ष की पूर्व संध्या और स्थानीय टैटू कलाकार सतपाल का जन्मदिन मनाने के लिए कसोल आए थे। बृहस्पतिवार तड़के वह लोग कुल्लू लौट रहे थे तभी करीब 3 बजे उनकी तेज रफ्तार गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक चबूतरे से टकराकर आगे खड़े एक ट्रक से जा भिड़ी। इस हादसे में कार में सवार सतपाल समेत 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई।
मृतकों की पहचान कार चालक सतपाल (25 ) चामुंडा नगर, ढालपुर और 20 वर्षीय अंकिता तांदी, लाहौल स्पीति और कशिश (20 ) जल्लुग्रां, जरी, कुल्लू की मौत हो गई। वहीं, हादसे में 20 वर्षीय रतांजलि, सचानी भुंतर, घायल हो गई थी, जिसे एम्स बिलासपुर रेफर किया गया था, लेकिन रास्ते में उनकी भी मौत हो गई। एसपी कुल्लू मदन लाल ने कहा कि देर रात को सड़क हादसा हुआ है और 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि 1 गंभीर घायल युवती को रेफर किया गया था, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया था। एसपी ने बताया कि सभी के शव परिजनों को सौंप दिए गए है।
