Punjab Govt AD
HomeNationalBirthday मनाकर लौट रहे 4 दोस्तों की सड़क हादसे में मौत, देखें...

Birthday मनाकर लौट रहे 4 दोस्तों की सड़क हादसे में मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

देवरिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया में नेशनल हाईवे-28 पर आज एक बाइक हादसा हुआ। हादसे में 4 युवकों की मौत हो गई है। उनकी बाइक को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसा महुआडीह थाना क्षेत्र के दायरे में आने वाले हेतिमपुर हाईवे पर यादव होटल के पास हुआ। हादसे में मारे गए युवक एक बाइक पर सवार थे और दोस्त का बर्थडे मनाकर अपने घर लौट रहे थे कि हादसे का शिकार हो गए। महुआडीह पुलिस हादसे की जानकारी मिलते ही हादसास्थल पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

हादसे का केस दर्ज कर लिया गया है। देवरिया जिले के नारायणपुर गांव निवासी 22 वर्षीय अंकित गौड़ पुत्र नारायण गौड़, कुशीनगर जनपद के हाटा कोतवाली क्षेत्र के शाहबाजपुर निवासी 20 वर्षीय पिंटू गौड़ पुत्र रणजीत गौड़, कसया थाना क्षेत्र के भैसहा खास निवासी 22 वर्षीय अतुल सिंह पुत्र विनोद सिंह, हाटा कोतवाली क्षेत्र के मुंडेरा उपाध्याय निवासी 22 वर्षीय नितेश सिंह पुत्र नंदलाल सिंह की मौत हुई है। चारों सोमवार देरशाम जन्मदिन मनाने देवरिया मुख्यालय आए थे। पार्टी करने के बाद अंकित तीनों दोस्तों को घर छोड़ने बाइक से जा रहा था। चारों अभी हेतिमपुर कसया मोड़ के पास ही पहुंचे थे कि ट्रक ने टक्कर मार दी और चारों को कुचलते हुए निकल गया।

बता दें कि आज सुबह बागपत जिले के बड़ौत शहर में लकड़ी की स्टेज गिरने से हादसा हुआ। 65 फीट ऊंची स्टेज अचानक ढह गई और मलबे के नीचे करीब 100 लोग दब गए। हादसे में 6 लोगों की मौत हुई है। 40 से ज्यादा घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाकी अपना बचाव करने में कामयाब हो गए। बड़ौत शहर में आज भगवान आदिनाथ का निर्वाण दिवस मनाया जा रहा था। इस मौके पर करीब 650 साल पुराने मंदिर के परिसर में कार्यक्रम था, जिसमें 500 से 700 लोगों की भीड़ उमड़ी थी। हर साल यह कार्यक्रम होता था, लेकिन इस बार कार्यक्रम में हादसा होने से अफरातफरी मच गई।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -