Loading...
Punjab Sehat Yojna
HomeEntertainmentRohit Shetty के घर पर हुई Firing मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार,...

Rohit Shetty के घर पर हुई Firing मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार, Lawrence Bishnoi गैंग ने ली जिम्मेदारी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मनोरंजन: फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई कर दी है। इस मामले में पुणे पुलिस ने 4 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने पुणे के वारजे और कारवेनगर इलाकों में से हिरासत में लिए गए। पुलिस को संदेह है ये आरोपी आपराधिक गिरोहों से जुड़े हुए हैं।

डीसीपी के अनुसार, शुरुआती जानकारी से पता चला है कि सभी चारों गिरफ्तार आरोपी देश भर में एक्टिव एक कुख्यात गिरोह से जुड़े हुए हैं। पुणे पुलिस को विशिष्ट खुफिया सूचनाओं के जरिए उनके संदिग्ध बैकग्राउंड, संपर्कों और गतिविधियों के बारे में पता चला था। पुलिस आरोपियों से पूछताछ भी कर रही है। आरोपियों के मुंबई में स्थित आपराधिक गिरोहों से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। सभी आरोपियों को मुंबई क्राइम ब्रांच को दे दिया गया है।

लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी ली है। सोशल मीडिया पोस्ट के बाद अब लॉरेंस गैंग के गैंगस्टर आरजू बिश्नोई ने ऑडियो भी शेयर किया है। इस ऑडियो में आरजू बोल रहा है कि – आज मुंबई में रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग की जिम्मेदारी आरजू बिश्नोई, शुभम लोनकर और हरि बॉक्सर लेते हैं।

गैंगस्टर ने आगे चेतावनी देते हुए कहा कि – हमने रोहित शेट्टी को कई बार मैसेज भेजा कि हमारे काम में दखल न दे लेकिन इसको समझ नहीं आया इसको छोटा सा ट्रेलर दिया है। किसी ने भी हमारी बात नहीं मानी तो गोली घर के बाहर नहीं घर के अंदर बेडरुम में चलेगी।

बाबा सिद्दीकी से होगा बुरा हश्र

आरजु ने पूरे बॉलीवुड को यह चेतावनी दी है कि उन्हें समय रहते सुधर जाना चाहिए, उनका हाल बाबा सिद्दीकी से भी बुरा होगा। उसने कहा कि जो भी हमारे दुश्मनों को सपोर्ट करते हैं। उनको मिट्टी में मिला देंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Sehat Yojna

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page