Punjab Govt AD
HomeHaryanaHaryana News: पूर्व विधनसभा अध्यक्ष ने GST Reform को लेकर की Press...

Haryana News: पूर्व विधनसभा अध्यक्ष ने GST Reform को लेकर की Press Conference, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पंचकूला: पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने जीएसटी रिफॉर्म को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि देश के पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जीएसटी दरों में बदलाव किया गया है। इस फैसले से किसान, व्यापारी और आम जनता को फायदा होगा। जनता के हितों को देखते हुए जीएसटी का सरलीकरण किया गया है। खाद्य वस्तुओं पर जीएसटी कम हुई है इससे चीजें अब कम दाम में मिलेगी।

टीवी, एसी, सीमेंट और बाकी चीजों पर जीएसटी 28 से 18% कर दी गई है। ट्रैक्टर पर जीएसटी कम होने से एक लाख रुपये तक इसके दाम कम हुए हैं। इसके अलावा लाइफ इंश्योरेंस को भी जीएसटी से मुक्त कर दिया गया है। आजादी के बाद पहली बार ऐसे टैक्स रिफॉर्म हुए हैं। सभी वर्ग के लोगों को नवरात्रि पर पीएम और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने तोहफा दिया है।

इंस्पेक्टरी राज में भी कई टैक्स थे जिनको उन्होंने खत्म कर दिया है। अब सिर्फ जीएसटी एक टैक्स रह गया है। इससे छोटे व्यापारी काफी खुश होंगे। विकास का दर 4.5% से बढ़कर 7.8% हो गया है और महंगाई दर भी कम हुआ है। 11 साल में प्रधानमंत्री ने कई बड़े बदलाव किए हैं। जीएसटी में 5 और 18% खत्म कर दिया गया है और सिर्फ लग्जरी वस्तुओं पर ही जीएसटी ज्यादा लगाई गई है।

उन्होंने कहा कि 12% टैक्स कम करके 5% कर दिया गया है। किसानों को इससे फायदा हुआ है और हमारा शहर जीएसटी कलेक्शन में आगे है। 48 हजार करोड़ रुपये प्रति महीने जो टैक्स जाता था उसमें कमी आएगी। 22 से 29 सितंबर तक पीएम के द्वारा बचत उत्सव मनाने का फैसला किया गया है। बीजेपी के कार्यकर्ता घर-घर और दुकानों में जाकर जीएसटी के बारे में जानकारी देंगे।

प्रधानमंत्री की सोच वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर भारत बनाने की है। इसी कड़ी में जीएसटी दरों में बदलाव करके बड़ा फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि देश की तरक्की और आगे बढ़ाने के लिए हम सभी एक साथ काम करेंगे। लोकल फॉर वोकल का हमारी आर्थिक व्यवस्था पर भी असर होगा और इससे फायदा भी होगा। हर राज्य में युवाओं के लिए नए स्टार्टअप भी लाए गए हैं।

अलग-अलग चीजों की मैनुफैक्चरिंग हो रही है। ऑपरेशन सिंदूर में भी देश में बनी हुई मिसाइलें इस्तेमाल की गई हैं। देश के युवाओं को रोजगार मिलेगा और आर्थिक व्यवस्था में सुधार होगा। उन्होंने व्यापारियों से निवेदन किया कि अपनी दुकान में एक कोना स्वदेशी चीजों का बनाएं। स्वदेशी की मुहिम को बढ़ाने का काम हम एक साथ करेंगे। सब का संकल्प है कि भारत आत्मनिर्भर बनेगा।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -