नई दिल्ली: ट्रंप के टैरिफ की हर जगह चर्चा हो रही है। अब हाल ही में संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की पूर्व राजदूत निक्की हेली ने भी अमेरिकी राष्ट्रपति के हक में बात कह दी है। उन्होंने कहा कि भारत को रुसी तेल खरीद के मुद्दे पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बात को गंभीरता से लेना चाहिए और व्हाइट हाउस के साथ मिलकर जल्दी समाधान निकालना चाहिए। उनका कहना है कि यह जितना जल्दी होगा उतना ही बेहतर होगा।
Read in English:
Nikki Haley Urges India to Heed Trump’s Concerns on Russian Oil Amid Trade Strain
भारत की जरुरत है
सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर निक्की हेली ने लिखा कि – ‘दुनिया की दो सबसे बड़ी लोकतांत्रिक ताकतों के बीच दशकों से चली आ रही दोस्ती और भरोसा मौजूदा मतभेदों से आगे बढ़ाने की मजबूत नींव है। हेली ने यह साफ कह दिया है कि व्यापार विवाद और रुस से तेल आयात जैसे मसलों पर बात करनी जरुरी है परंतु साझा लक्ष्य सबसे जरुरी है। उनके अनुसार, चीन का सामना करने के लिए अमेरिका को भारत जैसे दोस्त की जरुरत है’।
India must take Trump’s point over Russian oil seriously, and work with the White House to find a solution. The sooner the better.
Decades of friendship and good will between the world’s two largest democracies provide a solid basis to move past the current turbulence.…
— Nikki Haley (@NikkiHaley) August 23, 2025
गौरतलब है कि इससे पहले भी निक्की हेली ने चेतावनी दी है। उनका कहना है कि भारत-अमेरिका संबंध एक नाजुक मोड़ पर खड़े हुए हैं। उन्होंने न्यूजवीक में लिखे हुए एक लेख में कहा था कि रुस तेल और टैरिफ विवाद को दोनों देशों के रिश्तों में स्थायी दरार का कारण नहीं बनने देना चाहिए।
चीन उठाएगा फायदा
हेली के अनुसार, भारत का उभार चीन के आर्थिक विस्तार का सबसे बड़ा राजनीतिक विकास है। जैसे-जैसे भारत मजबूत होगा, चीन की महत्वाकांक्षाएं कमजोर पड़ेगी। उन्होंने ट्रंप और पीएम मोदी के बीच में सीधी बात की अपील करते हुए कहा है कि यदि समय रहते सही कदम नहीं उठाए गए तो बीजिंग इस दरार का फायदा भी उठाएगा।