ऊना/सुशील पंडित: गांव सुनेहरा में पंच पद के हुए उपचुनाव में विजयी रही इन्दु बाला को पूर्व विधायक सतपाल रायजादा बधाई देने पहुंचे। उन्होंने इस मौके पर स्थानीय कार्यकर्ताओं से बातचीत की। उन्होंने इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अपने गांव के विकास कार्यों बारे प्रस्ताव भेजें। विकास कार्यों के लिए धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश और गांव का विकास ही कांग्रेस सरकार का लक्ष्य है। इसमें प्रत्येक व्यक्ति को अहम भूमिका निभाने की जरूरत है। रायजादा ने कहा पूर्व भाजपा सरकार में विकास कार्यों के लिए गांव स्तर पर भेदभाव रवैया अपनाया था। जिसके चलते प्रदेश में समान विकास नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि मौजूदा कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही व्यवस्था बदली है। हर व्यक्ति की समस्या सुनी जा रही है और उन अतिशीघ्र निपटारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सभी गांव वासियों से संवाद कर विकास कार्यों को करवाए। इस मौके पर ऊना ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा शर्मा, लंबरदार जतिंद्र कुमार, एनएसयूआई की कार्यकर्ता अंकिता शर्मा और राम कुमार सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सुनेहरा में पंच इन्दु बाला को बधाई देने पहुंचे, पूर्व विधायक सतपाल रायजादा
Disclaimer
All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -