ऊना/ सुशील पंडित : भाजपा पूर्व कर्मचारी एव बुदीजीवी परकोष्ट का जिला स्तरीय सम्मेलन जिला भाजपा कार्यालय में सम्पन्न हुआ जिसमें लगभग जिला ऊना के 400 वरिष्ठ नागरिक उपस्थित हुए। इसमें मुख रूप से ऊना सदर के विधायक सतपाल सिंह सत्ती तथा घनश्याम शर्मा पूर्व उपाध्यक्ष कर्मचारी एब पेंशनर कल्याण बोर्ड हिमाचल प्रदेश तथा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ हिमाचल प्रदेश के संयोजक प्रोफेसर रविंद्र ठाकुर भी सम्मिलित हुए। इसमें जिला भाजपा अध्यक्ष बलबीर चौधरी ,पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो ,पूर्व भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल व जिला भाजपा महामंत्री राज कुमार पठानिया ने भी भाग लिया ।
इस सम्मेलन में पेंशनर की विभिन्न समस्याओं पर गहन चर्चा हुई और वर्तमान कांग्रेस सरकार द्वारा कर्मचारियों को कोई भी वित्तीय लाभ ना देने पर गहरा रोष प्रगट किया गया ।इस सम्मेलन में मुख्यातिथि सतपाल सत्ती द्वारा वरिष्ट पेंशनर को सम्मानित किया गया तथा सम्मेलन में सभी वक्ताओं द्वारा पेंशनर की मांगों का पुरजोर समर्थन किया गया । अंत में सभी ने संकल्प लिया के लोकतंत्र के इस महापर्व पर 1 जून 2024 को वोट की ताकत से भाजपा प्रत्याशियों को विजय बनायेगे।इस कार्यक्रम को विशेष रूप से बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉक्टर सतीश शर्मा , कर्मचारी प्रकोष्ठ के संयोजक अजय पराशर , सुरेश चंद्र वरिष्ट अधिशाषी अभियंता, मोहिंदर लाल शर्मा , लाला शिव कुमार , शांति सरूप,श्रीमति लक्ष्मी जरियाल , आरडी अग्निहोत्री व विजय लमलेहड़ा उपस्थिति रहे ।