पंचकूलाः नगर निगम पंचकूला के करीब 160 करोड रुपए के गबन मामले को लेकर एंटी करप्शन ब्यूरो के द्वारा एक बड़ी गिरफ्तारी की गई। नगर निगम पंचकूला के तत्कालीन अकाउंट ऑफिसर विकास कौशिक को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी को आज जिला अदालत में पेश किया गया, जहां पर आरोपी का रिमांड हासिल किया गया, ताकि इस मामले को लेकर पूछताछ की जा सके। माना जा रहा है कि इस गबन मामले में इस आरोपी की अहम भूमिका है। क्योंकि नगर निगम के फर्जी अकाउंट खुलवाने के लिए अधिकारियों के फर्जी साइन और मोहर का इस्तेमाल किया गया था।
मौजूदा समय में आरोपी विकास कौशिक नगर परिषद कालका में एईओ के पद पर कार्यरत था। विकास पर आरोप है कि बतौर सेक्शन ऑफिसर नगर निगम पंचकूला में तैनात था। इस दौरान आरोपी विकास कौशिक व पुष्पेंद्र मैनेजर कोटक महिंद्रा बैंक सेक्टर 11 पंचकूला ने में 2020 में नगर निगम पंचकूला का एक फर्जी बैंक खाता खोला। इसके बैंक अकाउंट ओपनिंग फॉर्म पर आरोपी विकास कौशिक ने कमिश्नर नगर निगम पंचकूला व सीनियर अकाउंट ऑफिसर की मोहरी लगा दी।
उन मोरों पर तत्कालीन आयुक्त सुविधा कटारिया आईएएस व तत्कालीन सीनियर अकाउंट ऑफिसर सुशील कुमार के उसने वह पुष्पेंद्र ने जाली हस्ताक्षर कर दिए। इसके बाद आरोपी विकास कौशिक व पुष्पेंद्र ने मिलकर जून 2022 में फिर से नगर निगम पंचकूला के नाम पर एक और जाली खाता कोटा कोटक महिंद्रा बैंक पंचकूला में खुलवाया। जिसके भी अकाउंट ओपनिंग फॉर्म में बतौर सीनियर अकाउंट ऑफिसर आरोपी ने अपने हस्ताक्षर किए तथा दूसरे सिग्नेटरी डीएमसी नगर निगम की जाली मोहर लगा दी। इस मोर पर तत्कालीन डीएमसी दीपक सुर के हस्ताक्षर के भी आप विकास कौशिक और पुष्पेंद्र मैनेजर ने हस्ताक्षर किए।