बिन बारिश बादल किस काम के
ऊना/सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश में जहां पर पर्यटक बर्फ बारी का लुत्फ उठाने के लिए दुसरे राज्यों से हिमाचल प्रदेश पहुंच रहे हैं।बहीं पर निचले क्षेत्र में में किसान बागवान बारिश का इंतजार कर रहे हैं। पिछले पांच महीनों से किसान वारिश का इंतजार कर रहे हैं। किसानों की गेहूं, कमांद, सरसों सहित अन्य फलदार पौधे सुखने की कगार पर पहुंच गए हैं।जंगली जानवर पानी के लिए इधर उधर भटक रहे हैं।
गद्दी समुदाय के लोग भी जंगलों में हरा चारा तथा पशुओं के लिए पीने के पानी के लिए दर दर भटक रहे हैं।अगर समय पर वारिश न हुई तो इन लोगों को समय से पहले ही अपने घरों का रूख करना पड़ सकता है। बहीं पर रविवार देर रात को घने बादल छाए हुए थे। किसानों को उम्मीद थी कि सोमवार को वारिश ज़रूर हो जाएगी। परन्तु सोमवार सुबह ही घना कोहरा तथा धुंध छा जाने से बह उम्मीद भी टूट गई।
