चंडीगढ़: पंजाबी इंडस्ट्री के मशहूर गायक राजवीर जावंदा इस समय मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हैं। सिंगर इस समय जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहे हैं। अब सामने आई जानकारी के अनुसार, गायक राजवीर जावंदा की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। उन्हें फोर्टिस अस्पताल मोहाली में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। फोर्टिस अस्पताल मोहाली के न्यूरोसर्जरी और क्रिटिकल केयर एक्सपर्ट्स की एक स्पेशल टीम उनकी निगरानी और ध्यान रख रही है। सिंगर के एक्सीडेंट की एक फुटेज भी सामने आई है जिसमें उनकी बाइक सड़क पर गिरी हुई दिख रही है।
Singer Rajwir Jawanda के एक्सी डेंट की फुटेज आई सामनेhttps://t.co/iDsb17iLtr#बेजोड़योगी #Release_ALP_2024_Final_Result #WeStandWithVIJAY pic.twitter.com/q5pUbYH8E2
— Encounter India (@Encounter_India) September 28, 2025
सिंगर का हाल जानने पहुंचे CM MANN
राजवीर जावंदा का हाल जानने के लिए पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान भी फोर्टिस अस्पताल में पहुंचे। उन्होंने इस दौरान सिंगर के परिवार वालों के साथ भी बात की और डॉक्टरों से भी बात की। डॉक्टरों ने कहा था कि बीती रात हादसे के बाद उन्हें जिस हालत में अस्पताल लाया गया था उनकी स्थिति वैसे ही है। उनका ब्लड प्रेशर ठीक है। 24 घंटे बाद ही कुछ कहा जा सकता है। हादसे की जानकारी मिलते ही उनका हाल जानने के लिए राजनीतिक पार्टियों के नेता, गायक और फिल्मी कलाकार अस्पताल पहुंचे। इनमें मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा, शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने जवंदा के लिए दुआ की हैं।
बीते दिन हुआ था एक्सीडेंट
बता दें कि राजवीर जावंदा शनिवार को हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में एक सड़क दुर्घटना में गंभीर तौर पर घायल हो गए। बताया जा रहा है कि राजवीर मोटरसाइकिल से शिमला जा रहे थे। बद्दी इलाके में उन्होंने मोटरसाइकिल से कंट्रोल खो दिया और हादसे का शिकार हो गए। इस दौरान उन्हें सिर में गंभीर चोटें आई। दुर्घटना के बाद उन्हें दिल का दौरा भी पड़ा। जिसके बाद उन्हें शुरुआथी जांच के लिए तुरंत मोहाली के फोर्टिस अस्पताल मं भर्ती करवाया गया। सिंगर के फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।