Loading...
- Advertisement -
HomeBreaking NewsGolden Temple Mail सहित 22 ट्रेनें और 314 फ्लाइट्स पर पड़ा कोहरे...

Golden Temple Mail सहित 22 ट्रेनें और 314 फ्लाइट्स पर पड़ा कोहरे का असर 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः दिल्ली-NCR में कोहरा जबरदस्त कहर बरसा रहा है। खासकर सुबह और रात के वक्त घने कोहरे की वजह से लोगों को भारी परेशानी हो रही है। कोहरे का असर ट्रेनों और विमान के परिचालन पर भी पड़ा है। दिल्ली एयरपोर्ट पर करीब 134 फ्लाइट्स के परिचालन में देरी हुई है। इनमें घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों ही विमान शामिल हैं। दिल्ली एयरपोर्ट की Flight Information Display System ने जानकारी दी है कि दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली या यहां आने वाली करीब 134 फ्लाइट्स के परिचालन में देरी हुई है। घने कोहरे का असर इसी तरह ट्रेनों पर भी पड़ा है। दिल्ली में करीब 22 ट्रेनें देर से चल रही हैं।

राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में कोहरे की हालत यह है कि कई जगहों पर दृश्यता शून्य के बराबर रह रही है। मुश्किल वाली बात यह भी है यहां के लोगों को अभी कोहरे की मार से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि गुरुवार और शुक्रवार की रात और सुबह में दिल्ली में घने कोहरे से बहुत घना कोहरा छाया रह सकता है। वीरवार को यहां अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की लिस्ट न्यूज एजेंसी ने शेयर की है। इसमें नजर आ रहा है कि स्टेशन परिसर में यात्री अपनी ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं। कोहरे के साथ-साथ दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में ठंड का भी काफी असर है। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ी है। दिल्ली-NCR के अलावा पंजाब, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी घना कोहरा है। ठंड के असर को देखते हुए दिल्ली से सटे गाजियाबाद में कक्षा 1 से लेकर 8वीं कक्षा तक के सभी स्कूलों को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में कोहरे के साथ-साथ ठंड बढ़ रही है। इस बीच मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि नए साल से पहले दिल्ली में बारिश भी हो सकती है।

खराब मौसम के कारण बुधवार को दिल्ली हवाई अड्डे से कम से कम नौ उड़ानों का मार्ग परिवर्तित किया गया। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि स्पाइसजेट की तीन उड़ानों और एअर इंडिया की एक उड़ान को सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे के बीच जयपुर भेज दिया गया। देर शाम विमानन कंपनी विस्तार ने कहा कि दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरने वाली उसकी पांच उड़ानों का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया। विमानन कंपनी ने ‘एक्स’ पर सिलसिलेवार पोस्ट में कहा कि पटना, हैदराबाद, बेंगलुरु, गुवाहाटी और चेन्नई से राष्ट्रीय राजधानी के लिए उड़ानों का मार्ग परिवर्तित किया गया। तीन उड़ानों को इंदौर और एक-एक उड़ान को मुंबई और जयपुर भेजा गया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page