HomeNationalलैंडिंग से पहले फटा फ्लाइट का टायर, मचा हड़कंप

लैंडिंग से पहले फटा फ्लाइट का टायर, मचा हड़कंप

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चेन्नई: लैंडिंग से पहले फ्लाइट फटने की खबर सामने आई है।  जयपुर से चेन्नई आ रहे एक विमान बड़े हादसे का शिकार होते-होते बच गया। बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह चेन्नई एयरपोर्ट पर उतरने से पहले ही विमान का टायर फट गया। इसके बाद इस बारे में अधिकारियों को सूचित किया। इसकी जानकारी मिलने के बाद विमान में बैठे यात्रियों की जान अटक गई।  हालांकि अधिकारियों ने इस विमान की इमरजैंसी लैंडिग कराई। एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि सभी यात्री और चालक दल के सभी सदस्य विमान से सुरक्षित उतर गए।

उन्होंने बताया कि विमान के एयरपोर्ट पर उतरने से पहले पायलट को टायर फटने का पता चला। अधिकारियों ने बताया कि विमान को आपातकालीन परिस्थिति में उतारा गया। अधिकारियों के अनुसार पायलट से सूचना मिलने पर ऐसी परिस्थितियों में विमान को उतारने के लिए निर्धारित मानदंडों का पालन किया गया। इसके बाद विमान का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान इसका पहिया नंबर-2 क्षतिग्रस्त मिला, जिसके बाएं हिस्से से कई टुकड़े अंदर की ओर से बाहर आ रहे थे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -