HomeNationalIndira Gandhi International Airport पर Flight की Emergency Landing, बाल-बाल बचे यात्री

Indira Gandhi International Airport पर Flight की Emergency Landing, बाल-बाल बचे यात्री

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: विशाखापट्टनम से दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E579 की शनिवार सुबह दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इंजन के बंद होने के कारण इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई है। फ्लाइट में 160 यात्री सवार थे। विमान की सुरक्षित लैंडिंग के लिए एयरपोर्ट के रनवे 28 पर फुल इमरजेंसी लागू की गई थी। रनवे के चारों ओर दमकल की गाड़ियां और एंबुलेंस मौजूद थी। इसको बोइंग 737 विमान (TC-CON)के इंजन में खराबी आई है। वह तुर्की की कोरेनडन एयरलाइन्स से लीच पर लिया गया है।

इंडिगो कर रहा विमान की जांच

फ्लाइट 6E 579 में लैंडिंग से ठीक पहले एक तकनीकी खराबी सामने आई है। सावधानी बरतते हुए और तय नियमों के अनुसार, पायलटों ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल से पहले लैंडिंग की अनुमति मांगी। इसके बाद विमान सुरक्षित तौर पर दिल्ली के आईजीआई पर उतारा गया है। घटना की जानकारी अधिकारियों को दी गई। विमान की जांच और जरुरी मेंटेनेंस किया जा रहा है।

जनवरी 2025 से देश की छह प्रमुख एयरलाइंस के कुल 754 विमानों की तकनीकी जांच की गई। इनमें से 377 विमानों में बार-बार आने वाली खराबियों की पहचान हुई है। यानी की एक खराबी बार-बार सामने आई है। भले ही उसको पहले ठीकर कर दिया गया था।

पहले विमानों में भी पाई गई तकनीकी खराबी

एअर इंडिया ग्रुप के 267 विमानों में से 191 (72%) में बार-बार तकनीकी खराबी आई है। इसके बाद इंडिगो का नंबर था। इसके 405 विमानों की जांच की गई। उनमें से 148 में इस साल 3 फरवरी तक रिपीटेटिव डिफेक्ट ही पाया गया।

लोकसभा में नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने बताया कि डीजीसीए ने पिछले साल सुरक्षा को लेकर बड़े पैमाने पर जांच की। इस दौरान 3890 सर्विलांस इंस्पेक्शन, 56 ऑडिट, 492 रैंप चेक और 84 विदेशी विमानों की जांच की गई। 874 स्पॉट चेक और 550 नाइट सर्विलांस भी किए गए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -