ऊना/सुशील पंडित: राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना की रोवर रेंजर यूनिट द्वारा झंडा दिवस धूमधाम से मनाया गया। जिसमें महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर मीता शर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में भारत स्काउट एंड गाइड का ध्वज फहरा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्यात बच्चों ने झंडा गीत गया। इसमें पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पोस्टर मेकिंग में शिल्पा सोढ़ी ने प्रथम, रोहित ने दूसरा एवं आंचल ने तीसरा स्थान हासिल किया।इसी के साथ प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में देवदार टीम ने प्रथम, रेड वुड ने दूसरा एवं बुरांश टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। मुख्यातिथि महोदेह ने विजेताओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसी के साथ अपने संबोधन में उन्होंने बच्चों को इस तरह की गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। निर्णायक मंडल की भूमिका डॉक्टर रुचि शर्मा , डॉक्टर भगवानदास एवं प्रोफ़ेसर परवीन सैनी ने निभाई।
इस अवसर पर 50 रोवर रेंजर्स ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का आयोजन डॉक्टर शाम सिंह बैंस तथा डॉक्टर रंजू बनोटा के नेतृत्व में किया गया। इस मौके पर प्रोफेसर मनजीत सिंह मान , डॉक्टर विपुल गौतम एवं अन्य प्राध्यापकगण मौजूद रहे।