Punjab Govt AD
HomeHimachalभदसाली में डबल मर्डर मामले में मुख्य आरोपी सहित पांच लोग गिरफ्तार 

भदसाली में डबल मर्डर मामले में मुख्य आरोपी सहित पांच लोग गिरफ्तार 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

315 बोर की दोनली बंदूक से मारी थी गोली 

ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के हरोली विधानसभा के भदसाली गांव में पिछले कल गोलीकांड में दो लोगों की मौत हो जाने का मामला सामने आया था इस गोलीकांड में पिता पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर इस मामले में टीमें गठित कर छापेमारी शुरू की थी। और घटना वाली जगह को सील कर आगामी जांच पड़ताल शुरू की थी। पुलिस ने इस मामले में 24 घंटे के भीतर ही बड़ी सफलता हासिल की है।

पुलिस ने इस मामले मुख्य आरोपी सहित पांच लोगों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार गोलीकांड के मुख्य आरोपी देश दीप जसवाल को ऊना जिला से ही गिरफ्तार किया गया है जबकि इसमें शामिल अन्य चार लोग जिनमें रमेश, अनुज, ओम प्रकाश और हनी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।  पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने आज  प्रेस वार्ता कर इस पूरे मामले से पर्दा उठाया।

एसपी ऊना राकेश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले कल जमीनी विवाद के चलते इन दोनों पक्षों में लड़ाई हुई थी गोलीकांड को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी देश दीप जसवाल उसे समय ऊना में था और लड़ाई की जानकारी मिलने के बाद वह गांव पहुंचा और गाड़ी में बैठे रविन्द्र कुमार को बंदूक से गोली मारी और फिर उसके बाद दूसरी गाड़ी में बैठे उस के पिता संजीव कुमार की गोली मारी जो कि गाड़ी में लगी। जिसके बाद पिता गाड़ी से निकलकर भागा और उसे फिर से गोली मारी गई।

दोनों को गोली मारने के बाद वह वहां से फरार हो गया था।  इस गोलीकांड में 315 बोर की दो नली  बंदूक का इस्तेमाल किया गया था। इस गोलीकांड में पिता-पुत्र की हत्या हुई है। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों कल ही गिरफ्तार कर लिया था जबकि मुख्य आरोपी देश दीप जसवाल को आज  ऊना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गोलीकांड में इस्तमाल दो नली बंदूक को भी जल्द अपने कब्जे में लिए जाने की बात कही है। पुलिस यह भी पता लगाएगी कि गोलीकांड में इस्तेमाल की गई दो नली बंदूक किसकी थी और क्या उसका लाइसेंस है या नहीं ? इसकी भी जांच की जाएगी पुलिस ने वारदात को अंजाम देने के 24 घंटे के अंदर ही इस मामले को सुलझा लिया है। पुलिस ने इसके लिए अपने कर्मचारियों की पीठ भी थपथपाई है

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -