Punjab Govt AD
HomeBreaking Newsमाता वैष्णो देवी भवन में हुई सीजन की पहली बर्फबारी, देखें वी़डियो

माता वैष्णो देवी भवन में हुई सीजन की पहली बर्फबारी, देखें वी़डियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली : जम्मू के रियासी जिले के कटरा में स्थित माता वैष्णो देवी के दरबार में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। इस दौरान मां के पवित्र दर्शनों के लिए पहुंचे श्रद्धालु स्‍नोफॉल का आनंद उठाते नजर आए। माता वैष्णो देवी के दरबार में सीजन की पहली बर्फबारी का वीडियो भी सामने आया है। भवन पर बर्फ की सफेद चादर बिछ रही है और भक्तों ने उत्साह में माता रानी के नारे लगाए। कई श्रद्धालु इस शानदार नजारे को अपने कैमरो में भी कैद करते नजर आए।

बता दें कि मां वैष्‍णो देवी के दरबार त्रिकुट पर्वत पर साल 2023 की यह पहली बर्फबारी है। माना जा रहा है क‍ि आज शुक्रवार की शाम तक त्रिकुट पर्वत समेत वैष्णो देवी भवन पर बर्फ की सफेद चदर देखने को मिलेगी। जानकारी के मुताब‍िक बर्फबारी के चलते श्रद्धालुओं को परेशानी नहीं हो, इसके ल‍िए मंद‍िर प्रशासन ने भी पूरे इंतजाम क‍िए हुए है। श्रीमा ता वैष्‍णो देवी श्राइन बोर्ड ने यात्रा मार्ग पर जमने वाली बर्फ को हटाने के ल‍िए भी पूरे इंतजाम क‍िए हुए है। इसको हटाने का न‍िरंतर प्रयास क‍िया जा रहा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -