बोकारोः झारखंड के बोकारो में 14 साल की नाबालिग लड़की को ब्लैकमेल कर उसका यौण शौषण करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी दो सालों से उसके साथ गंदा काम कर रहा था। इस बार वह आरोपी के दबाव में नहीं आई तो उसने पीड़िता के कुछ अश्लील वीडियो ई-मेल से स्कूल में भेज दिए।
जिसके बाद स्कूल में हड़कंप मच गया और स्कूल प्रबंधन ने लड़की के माता-पिता को बुलाकर इस मामले की जानकारी दी। जानकारी के मुताबिक आरोपी वीडियो एडिटिंग का काम करता है। कर्मटाड़ हरला निवासी जिलाऊल मुस्तफा उर्फ अरमान ने दूसरे संप्रदाय की 14 वर्षीय किशोरी को अपने प्रेम जाल में फंसाया फिर उसके साथ गलत काम करने लगा। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 2020 में होली के दिन आरोपी ने उसने अपने घर बुलाया और धोखे से नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो भी बनाए। फिर वीडियो को वायरल करने की धमकी देते हुए अरमान दो वर्षों से उसका शारीरिक शोषण कर रहा था।
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की मां का कहना है कि उन्हें बेटी के स्कूल के प्रबंधन से 3 दिसंबर को इसकी जानकारी मिली थी कि एक अश्लील वीडियो मेल पर आया है। इसके बाद उन्होंने बेटी से पूछा। उसने बताया कि आरोपी उसे बहला- फुसलाकर सेक्टर नौ स्थित अपने घर ले गया। उसे नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया इसके बाद दुष्कर्म किया, साथ ही उसका वीडियो भी बना लिया. फिर हमने थाने में शिकायत दर्ज कराई।
इस मामले में हरला थाना इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने बताया कि लड़की के घर वालों द्वारा दिए आवेदन के बाद पास्को एक्ट के तहत दुष्कर्म और वीडियो शेयर कर ब्लैकमेलिंग के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। आरोपी मोहम्मद जियाउल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। साथ ही पीड़ित बच्ची की काउंसलिंग भी कराई जा रही है।