बिहार विधानसभा चुनाव 2025: बिहार विधानसभा की कुल 243 सीटों में से पहले चरण के लिए 101 सीटों पर आज यानी 6 नवंबर को मतदान जारी है। वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक चली। इस बार मतदान प्रतिशत 60.13% दर्ज किया गया, जो 2020 के पहले चरण से ज्यादा है। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही महिलाओं और युवाओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं।
5 बजे तक 60.13 फीसदी लोगों ने किया मतदान
बिहार में शाम 5 बजे तक 60.13% वोटिंग हुई है. बेगुसराय में 67.32, भोजपुर में 53.24, बक्सर में 55.10, दरभंगा में 58.38, गोपालगंज में 64.96, खगड़िया में 60.65, लखीसराय में 62.76, मधेपुरा में 65.74, मुंगेर में 54.90, मुजफ्फरपुर में 64.63, नालन्दा में 57.58, पटना में 55.02, सहरसा में 62.65, समस्तीपुर में 66.65, सारण में 60.90, शेखपुरा में 52.36, सीवान में 57.41, वैशाली जिले में 59.45 फीसदी वोटिंग हुई है।
पहले चरण के चुनाव का मतदान संपन्न
बिहार चुनाव के पहले चरण की वोटिंग शाम 6 बजे संपन्न हो चुकी है। सुबह से ही मतदाताओं के बीच उत्साह देखने को मिल रहा था। पोलिंग बूथ पर लंबी-लंबी कतारें लगी हुई थीं। साथ ही साथ बिहार के इतिहास में अब तक का सर्वाधिक मतदान प्रतिशत हासिल करने की ओर अग्रसर है।
14 नवंबर को जारी होंगे चुनाव परिणाम
बिहार में पहले चरण में 121 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हुआ। कुछ सीटों पर सुरक्षा कारणों से मतदान शाम 5 बजे तक ही चला, जबकि बाकी जगहों पर 6 बजे तक वोटिंग हुई। अब दूसरे चरण की वोटिंग 11 नवंबर को होगी और मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी। पिछले यानी 2020 के चुनाव में मतदान तीन चरणों में हुआ था। तब एनडीए को 125 सीटें और महागठबंधन को 110 सीटें मिली थीं। उस समय जदयू को 43, भाजपा को 74, राजद को 75 और कांग्रेस को 19 सीटें हासिल हुई थीं।