ऊना/ सुशील पंडित :देवभूमि अद्वैता हार्ट इंसिट्यूट ऊना की और से पहला हृदय जांच कैंप मीरा आश्रम बाथू में लगाया गया। जिसमें हृदय से संबंधित बीमारियों की जांच और मुफ्त दवाइयां भी दी गई।यह कैंप हरजिंदर अस्पताल ऊना के सौजन्य से लगाया गया । कैंप में लगभग 71 लोगो के हृदय से संबंधित टेस्ट किए गए जिसमे 57 लोगों की ईसीजी की गई।कैंप की शुरुआत गुरुदेव अवतार गिरी जी महाराज और साध्वी मीरा गिरी जी ने दीप प्रज्ज्वलित करके और रिब्बन काट कर किया।हृदय रोग विशेषज्ञों द्वारा लोगों के स्वास्थ्य की जांच रविवार को मीरा आश्रम देवधाम फाऊंडेशन गांव बाथू के परिसर में हरजिन्द्र अस्पताल ऊना के सहयोगी नया अस्पताल देवभूमि अद्वैता हार्ट इंस्टिट्यूट के द्वारा एक फ्री हार्ट चैकअप कैंप लगाया गया। इस कैम्प में दिल के रोगों के विशेषज्ञ (डा़ ताहिर सलीम भट कार्डियोलिस्ट गोल्ड मैडेलिस्ट)और उनकी एक्सपर्ट टीम ने लोगों के हृदय से संबन्धित टैस्ट किए और मुफ्त दवाइयां दी ।इस स्वास्थ्य जांच कैंप में हार्ट सम्बन्धित सभी रोगों का चैकअप, ई सी जी,ब्लड शुग्र ,टेस्ट हुए लोगो को बीमारी से सम्बन्धित विशेष परामर्श भी दिए।इस कैंप में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाथू के एनएसएस यूनिट के बच्चों को हृदय के डाक्टरों द्वारा दिल का दौरा पड़ने पर प्राथमिक सहायता सी पी आर की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस मौके पर अमर उजाला से बात करते हुए देवभूमि अद्विता हार्ट इंसिट्यूट की डायरक्टर मोनिका सिंह और डॉक्टर ताहिर सलीम ने बताया की ऊना जिले का यह पहला हॉस्पिटल है जिसमे लोगों को हृदय से संबंधित गंभीर बीमारियों के टेस्ट और उनका उपचार मिलेगा अब लोगों को हृदय से संबंधित बीमारियों के लिए अन्य शहरों में नहीं भटकना पड़ेगा उन्होंने यह भी बताया कि अस्पताल में ओपीडी की शुरुआत हो चुकी है जल्द ही हृदय से संबंधित ऑपरेशन की सुविधा मिलेगी उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के कैंप जिले के विभिन्न इलाकों में लगाए जाएंगे ताकि लोगों को उनके स्वास्थ्य के संबंध जांच करवाकर अपना इलाज करवा सके।उन्होंने यह भी कहा कि 3 महीने बाद इस अस्पताल में ईसीएचएस, हिम केयर कार्ड ,आयुष्मान कार्ड इंश्योरेंस पॉलिसी से इलाज की सुविधा भी मिलेगी। इस मौके पर देवधाम फाउंडेशन मीरा आश्रम बाथू भगतजन हॉस्पिटल की डायरेक्टर मोनिका सिंह सीईओ देसराज जरयाल,डॉक्टर अभिषेक, फिजियोलिष्ट सचिन, शमशेर डोगरा, पूजा ठाकुर, रविन्द्र सिंह, अनिल डटवालिया, राकेश ,पवन ठाकुर ,सुमन ठाकुर,गांव की प्रधान सुरेखा राणा विपिन राणा ,अध्यापक परशोतम कुमार , नीतीश कुमार शर्मा, एनएसएस कैंप से बच्चे भी मौजुद रहे।

देवभूमि अद्वैता हार्ट इंसिट्यूट ऊना की और से पहला हृदय जांच कैंप मीरा आश्रम बाथू में
Disclaimer
All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -