जितना प्रताड़ित करना है करलो,जितने झूठे केस बना सकते हैं बना लो,सच्चाई की होगी जीत:देवेंद्र भुट्टो
ऊना/सुशील पंडित: राज्य सरकार मुझे और मेरे बेटे को चाहे जितना मर्जी प्रताड़ित करले जितने मर्जी झूठे केस बना लें लेकिन सच्चाई को कभी झुटलाया नहीं जा सकता है। जिस मामले से हमें माननीय हाई कोर्ट से क्लीन चिट मिल चुकी है। उस मामले की दोबारा प्रथिमिकियां दर्ज की जा रही है और कौन इसके पीछे मेरे और मेरे परिवार को प्रताड़ित करने में लगा है, इसे कुटलैहड़ की जनता भली प्रकार से जानती है। जितना मुझे प्रताड़ित करोगे, उतनी ज्यादा मजबूती मुझे जनता प्रदान करेगी। कुटलैहड़ के बंगाणा में जन संपर्क अभियान में भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि जो लोग कभी वार्ड पंच नहीं बन सके और जिनके कुटलैहड़ की जनता ने सात बार हराकर इतिहास रचा है।
वह मुझ से प्रश्न कर रहे हैं लेकिन डंके की चोट पर चार जून के परिणाम उन्हे चौंकाएंगे। देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि राज्य की पूरी सरकार और सीएम की मित्र मंडली केवल मेरे परिवार पर झूठे मामले दर्ज करने पर तुली हुई है और हर समय अभद्र भाषा बोलकर मुझे नीचा दिखाया जा रहा हैं लेकिन मै डरने वाला नहीं हूं। कुटलैहड़ की देव तुल्य जनता का आशीर्वाद मेरे साथ है और यही मेरी ताकत बनी हुई है। देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि हैरानी तो इस बात की है कि जब डेढ़ वर्ष पूर्व मैंने कुटलैहड़ से विस चुनाव लडा था तो यह लोग जो अपने आप को कांग्रेस का बड़ा नेता मानते है यह कुटलैहड़ से पलायन कर गए थे और मुझे हर संभव प्रयास से हराने की साजिश रचते रहे। अब जब खुद को टिकट मिली है तो राज्य सरकार के मंत्री अधिकारियों से फोन करवा कर जनता को धमका रहे है।

भुट्टो ने कहा कि ऐसे हथकंडे अपनाने से जीत नहीं मिलती है। देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि कौन लोग थे जो तबादलों के लिए पैसा लेते थे। यह वह लोग हैं जिन्होंने खुद को टिकट मिला तव कांग्रेस को मतदान किया होगा। अन्यथा फ्रैंडली चुनावी मैच खेलकर कुटलैहड़ से कांग्रेस को लुप्त करते रहे है? भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ की जनता इस परिवार को भली प्रकार जानती है कि किस प्रकार की यह परिवार राजनीति करता रहा है। देवेंद्र भुट्टो ने दावा किया कि अपनी हार की बौखलाहट से कुटलैहड़ के कांग्रेस प्रत्याशी ऐसे बयान दे रहे है कि पूर्व विधायक ने पैसे की खातिर अपने बेटे का भविष्य दांव पर लगा दिया है। लेकिन शायद इन्हें ज्ञात नहीं मेरा राजनीतिक जीवन इनसे काफी लम्बा है और हर चुनाव में मुझे ऐसे ही लोगों से वास्ता पड़ा है।
इस मौके पर कुटलैहड़ भाजपा के महामंत्री राजेंद्र मलांगड़,पूर्व प्रधान सुदर्शन शर्मा, राज कुमार शर्मा, विजय मलांगड़, देवराज राणा, सूरम सिंह के अलावा कई गणमान्य नेता मौजूद रहे। देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार में किसने सरकार और सत्ता की आड़ में तुतडु कोहड़रा पेयजल योजना को पैंचर करके मुच्छाली जिला पार्षद वार्ड में पानी की त्राहि त्राहि करवाई थी और किस पर अधिकारी द्वारा थाना बंगाणा में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। ट्टो ने कहा कि यह वह लोग हैं। जो सरकार और सत्ता का पूरा फायदा उठाते आए है। राज्य में भले ही भाजपा या फिर कांग्रेस की सरकार हो इन लोगो ने कभी विपक्ष नहीं देखा है। हर समय फ्रेंडली मैच खेल कर दोनो तरफ दोस्ताना बनाए रखते है।
तभी तो कुटलैहड़ विस क्षेत्र में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो रहा है। भुट्टो ने कहा कि पार्टी विचार धारा अलग है। कांग्रेस पार्टी के अच्छे और सच्चे लोग भी है। लेकिन इस परिवार की बदौलत कुटलैहड़ में कांग्रेस पार्टी डूबता जहाज बन चुकी है और जनता को कांग्रेस पार्टी पर कोई विश्वास नहीं रहा है। देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि 20 वर्ष लगातार बी डी सी सदस्य बनकर बंगाणा उपमंडल का एक बार अध्यक्ष और तीन बार उपाध्यक्ष रहा हूं और कुटलैहड़ का विधायक भी बन चुका हूं। और अब दूसरी बार भाजपा प्रत्याशी बनकर चुनाव लड़ रहा हूं लेकिन यह लोग तो अभी तक वार्ड पंच भी नहीं बने। उन्हे क्या पता कि विकास किसे कहते है।