Punjab Govt AD
HomeChandigarhविदेश में Punjabi Singer के घर पर हुई फायरिंग

विदेश में Punjabi Singer के घर पर हुई फायरिंग

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

इस गैंग ने ली जिम्मेदारी, कहा- कफन तैयार रखो

चंडीगढ़ः पंजाबी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक और दिल दहला देने वाली खबर आई है। कनाडा में पंजाबी सिंगर प्रेम ढ‍िल्‍लों के घर पर गोलीबारी हुई है। बताया जाता है कि कुछ हमलावरों ने सिंगर के बंगले पर फायरिंग की और फरार हो गए। वारदात के बाद जहां कनाडा की सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में जुट गई हैं, वहीं सोशल मीडिया पर इस हमले की जिम्‍मेदारी लेते हुए एक पोस्‍ट भी वायरल हो गया है। हमले की जिम्‍मेदारी लेते हुए जयपाल भुल्लर गैंग ने अपने कथ‍ित पोस्ट में दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला का भी नाम लिया है, जिनकी 2022 में पंजाब के मानसा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। प्रेम ढ‍िल्‍लों के घर पर गोलीबारी की यह घटना सोमवार की बताई जा रही है।

फायरिंग के बाद आरोपियों ने एक पोस्ट शेयर कर घटना की जिम्मेदारी ली और म्यूजिक इंडस्ट्री के दबदबे को लेकर भी बहुत कुछ लिखा है। इसमें जेंटा खरड़ ने फायरिंग की जिम्मेदारी ली है, जो ऑस्‍ट्रेलिया में रहता है और जयपाल भुल्लर गैंग से जुड़ा है। जेंटा खरड़ को खालिस्तानी आतंकी अर्श डाला का भी करीबी माना जाता है। घटना की जिम्‍मेदारी लेने वाला सोशल मीडिया पोस्ट पंजाबी में है। इसमें लिखा गया है, ‘मैंने इसे टालने की कई बार कोशिश की, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। सबसे पहले तो वह सिद्धू मूसेवाला के साथ आया। उन्‍हें साइन किया और फिर जग्गू भगवानपुरिया के साथ मिलकर सिद्धू को धमकी देकर कॉन्‍ट्रैक्‍ट तोड़ा। फिर उनके नुकसान पर भी उंगली उठाई।

इसमें सिद्धू की मौत का मजाक उड़ाया और सहानुभूति के लिए एक गाना भी बनाया।’ इस पोस्‍ट में आगे कहा गया है, ‘वह सिद्धू को अपना बाप मानता था। लेकिन बाप की मौत के बाद वह उनके साथ ऑस्ट्रेलिया टूर पर आने लगा। अब उसने हमारे विरोधी (केवी ढिल्लों) को गाना दे दिया। मुझे पीठ में छुरा घोंपने की आदत नहीं है। मैंने तुम्हें डराने के लिए ऐसा किया है। ये बस आखिरी चेतावनी है। अगर तुम अब भी नहीं सुधरे, तो तुम जहां भी भागोगे, तुम्हें मुझसे कोई नहीं बचा पाएगा। फिर चाहे तुम कनाडा चले जाओ या कहीं और। मैं तुम्हें मार कर दिखा दूंगा।’ इस धमकी भरे पोस्‍ट के आख‍िर में लिखा है, ‘उसने तुम्हारे जैसे सांप को अपने पास रखा। उसे किसी दुश्मन की क्या जरूरत थी। अपना ‘कफन’ तैयार रखो।’

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -