जालंधर (Ens): पंजाबी सूफी गायिका ज्योति नूरा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां बसंत कुंज में स्थित गायिका के घर के बाहर देर रात एक्टिवा सवार व्यक्ति द्वारा फायरिंग की गई। घटना के दौरान कोई भी व्यक्ति बाहर नहीं था।
यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी कैमरे में एक्टिवा सवार व्यक्ति दिखाई दे रहा है। हमलावर एक्टिवा पर सवार होकर आता है और डिक्की से गन निकल कर गोलियां चलाकर मौके से फरार हो जाता है।
इस संबंध में पुलिस को भी सूचना दी गई है बताया जा रहा है कि ज्योति नूरा के घर के बाहर बीती रात 9:20 मिनट पर व्यक्ति द्वारा फायरिंग की गई। घटना के बाद युवक एक्टिवा से वहां से फरार हो गया। इस मामले को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है हालांकि अभी तक इस घटना पर Jyoti Nooran की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
