लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने हमले की ली जिम्मेदारी
कनाडा: पंजाब के मशहूर सिंगर अमृतपाल सिंह ढिल्लों उर्फ एपी ढ़िल्लों के कनाडा स्थित घर पर फायरिंग हुई थी। घटना कनाडा के वैंनकूवर एरिया में सामने आई थी। वैंकूवर में गायक- रैपर एपी ढिल्लों के घर के बाहर गोलियां चलाई गईं। गोलीबारी का एक वीडियो सामने आया है।
सिंगर के घर पर फायरिंग करने के बाद लॉरेंस गैंग के कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली। जिसमें लिखा, ‘राम राम जी सभी भाइयों को। 1 सितंबर की रात कनाडा में दो जगह पर फायरिंग हुई है। एक विक्टोरिया आइलैंड और वुडब्रिज टोरंटो में। दोनों वारदातों की जिम्मेदारी मैं रोहित गोदारा (लॉरेंस ग्रुप) लेता हूं।
Punjabi singer AP Dhillon के घर के बाहर हुई फायरिंग#LawrenceBishnoi #BIGBREAKINGNEWS #ENCOUNTERNEWS pic.twitter.com/QOPTNpsmAL
— Encounter India (@Encounter_India) September 3, 2024
रोहित गोदारा पर 35 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। सबसे ज्यादा केस राजस्थान में है। गोदारा के खिलाफ राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में केस दर्ज हैं। रोहित लॉरेंस गैंग को हर तरह के हथियार मुहैया करवाने की एक अहम कड़ी है। यह बात एजेंसियों और पंजाब पुलिस की जांच में भी सामने आ चुकी है।
