आग लगे तो डायल करें टोल फ्री नंबर 101
ऊना/सुशील पंडित: अग्निशमन केंद्र ऊना में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह के अंतर्गत आमजन को जागरुक करने का अभियान शूरू हो गया है । इस दौरान फायर कर्मियो ने केंद्र में दो मिनट का मोन रख आग बुझाते समय शहीद हुए फायर फाइटरों को श्रद्धांजली दी । 14 अप्रैल से शुरू हुए अभियान के अंतर्गत केंद्र क्षेत्र के सार्वजनिक स्थानों, बस अड्डा, अस्पताल , शैक्षणिक संस्थानों मे आमजन को आग को लेकर जागरूक करने का अभियान शूरू किया गया है। केंद्र में अग्निशमन उपकरणों की प्रदर्शनी भी लगाई गई है । इस अभियान दौरान आग लगने के कारणों को विस्तार से बताया जा रहा है। फायर ब्रिगेड के टोल फ्री नम्बर 101 पर सेवाएं लेने की जानकारी दी जा रही है ।
आग बुझाने के तरीके बताए जा रहे है । आमजन को आग के प्रति होने बाले नुक्सान के बारे मे जागरूक किया जा रहा है व पंपलेट बांटे जा रहे हैं । केंद्र के प्रभारी नितिन धीमान ने वताया की 14 अप्रैल 1944 के दिन मुंबई की बंदरगाह में फोर्ट स्टीफेन नामक जहाज को अचानक भीषण आग लग गई थीं। इस जहाज में युद्ध सामग्री, विस्फोटक पदार्थ रुई आदि सामान लोड था । आग बुझाते समय विस्फोटक पदार्थो के धमाका होने से 66 फायर फाइटर शहीद हो गए थे। उनकी सेवाओं का स्मरण करते हुए राष्ट्र स्तर पर अग्निशमन सेवा सप्ताह मे आमजन को आग के प्रति हमेशा अलर्ट रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है। ताकि आग की घटनाओं को कम से कम किया जा सके।और आग से होने वाली जान माल की क्षति न हो सके।
