मुबंईः BKC मेट्रो स्टेशन के गेट के बाहर आग लगने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार आग लगने की घटना के बाद अस्थाई रूप से सेवाएं बंद कर दी गईं है। वहीं आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दे दी गई है। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम द्वारा आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे है।

वहीं मुंबई मेट्रो की ओर से नोटिस भी जारी किया गया है। जिसमें कहा गया हैकि प्रवेश/निकास ए4 के बाहर आग लगने के कारण बीकेसी स्टेशन पर यात्री सेवाएं अस्थाई रूप से बंद गई है। उन्होंने आगे कहा कि आग लगने के कारण धुंआ स्टेशन में प्रवेश कर गया है।
हालांकि दमकल विभाग के कर्मियों द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन यात्री सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सेवाएं रोक दी गई है। आग लगने की सूचना मिलने पर एमएमआरसी और डीएआरसी के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद है और घटना का जायजा ले रहे है।
