HomeNationalजंगल में भड़की भीषण आग, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

जंगल में भड़की भीषण आग, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

उदयपुरः गोगुंदा थाना क्षेत्र के काछबा गांव स्थित रामेश्वर महादेव मंदिर के सामने वाली पहाड़ी पर शनिवार रात को भीषण आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। रात के समय तेज हवा के चलते देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और करीब 30 बीघा जंगल को अपनी चपेट में ले लिया। पहाड़ी पर सूखी घास थी जिससे आग तेजी से आगे बढ़ रही थी। आग की लपटे तेजी से फैलने के कारण आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। पहाड़ी से इलाके में आबादी का रहवास होने से वहां रहने वाले लोग दशहत में आ गए।

इस बीच ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का काम शुरू किया। सरपंच प्रतिनिधि अंबालाल की सूचना पर उदयपुर से दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची, जहां दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए पानी की बोछारें डाली जा रही थी, लेकिन पहाड़ी इलाका होने से आग तक पाइप नहीं पहुंच सके।

बाद में पुलिस और गोगुंदा वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। देर रात आग पर कंट्रोल हुआ लेकिन धुआं सुबह तक उठता रहा है। वहां जमा हुए ग्रामीणों का कहना है कि आग बुझाने का काम शुरू कर दिया नहीं तो आग घरों तक पहुंच सकती थी और उससे काफी नुकसान हो सकता था। फिलहाल लोगों ने आग बुझने पर राहत की सांस ली है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -