नई दिल्लीः दिल्ली के नरेला क्षेत्र के भौरगढ की प्लास्टिक उत्पाद बनाने वाले एक फैक्ट्री में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई थी। फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग ने एक दर्जन गाड़ियों को मौके पर रवाना कर दिया। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार सुबह छह बजकर 10 मिनट पर भौरगढ में स्थित एक प्लास्टिक की वस्तुएं बनाने वाली फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली थी।
सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की 12 गाड़ियां रवाना की थी, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। अधिकारी ने आग कहा कि फिलहाल आग लगने का कारण नहीं पता चला है। वहीं, रविवार को प्रगति मैदान के पास भैरों मार्ग स्थित भैरो मंदिर में सुबह आग लग गई। आग लगने सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग ने कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। दमकल कर्मी ने बताया कि भैरों मंदिर के पास बिजली के तारों में आग लग जाने से मंदिर के गेट के बाहर आग लग गई।
बता दें कि इसी साल मई के महीने में भी नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में आग लगने की घटना सामने आई थी। तब जूते बनाने वाली एक फैक्ट्री में देर रात भीषण आग लग गई थी। हालांकि, तब भी किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं थी। वहीं, इससे पहले इसी इलाके में 1 नवंबर 2022 को भी आग लग गई थी। आग लगने की इस घटना में लगभग 20 लोग घायल हुए थे। घटना के समय फैक्ट्री में 300 कर्मचारी काम कर रहे थे। सभी फायरकर्मियों को सीढ़ियों के जरिए उतारकर नीचे लाया गया थाष
