जलने से बचे सरकारी कार्यालय
ऊना/सुशील पंडित : ऊना में बाहिनी कार्यालय के समीप शनिवार दोपहर अचानक ही विद्युत ट्रांसफार्मर की स्पार्किंग से आग भड़क गई । ट्रांसफार्मर के इर्द गिर्द सफाई न होने के चलते आग चारों ओर फैल गई । ओर सरकारी कार्यालयों व झुग्गियों की ओर बढ़ने लगी ।आग की लपटें देखते ही होमगार्ड्स जवानों ने आग पर काबू पाने का कार्य शुरू कर दिया ।आग की सूचना फायर ब्रिगेड ऊना को दी गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंच कर आग को बुझाया ।
बता दें स्पार्किंग होमगार्ड्स वाहिनी कार्यालय के समीप अचानक ही बिजली ट्रांसफॉर्मर में स्पार्किंग से आग भड़क गई ।देखते ही देखते आग चारों ओर फैल गई । प्रचंड आग को वाहिनी के होमगार्ड्स जवानों व फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने मिलकर बुझाया और आई पी एच रेस्ट हाउस, वाहिनी कार्यालय व झुग्गियों को जलने से बचा लिया गया । अग्निशमन अधिकारी अशोक राणा ने बताया कि आग को समय रहते बुझा दिया गया है।लाखों की संपति को जलने से बचाया गया है।
