Punjab Govt AD
HomeBreaking NewsFactory में बॉयलर फटने से लगी आग, जिंदा जले 2 लोग, बिल्डिंग-मकानों...

Factory में बॉयलर फटने से लगी आग, जिंदा जले 2 लोग, बिल्डिंग-मकानों की हिलीं नींव, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गुरुग्रामः दिल्ली से सटे गुरुग्राम शहर में आज सुबह एक फैक्ट्री में बॉयलर फट गया और आग भड़कने से 2 लोग जिंदा जलकर मर गए। वहीं 10 से ज्यादा मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। सूत्रों के मुताबिक, मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। धमाका इतना जोरदार था कि आस-पास खड़ी इमारतें और मकान हिल गए। धमाका होने से कई लोगों के घरों में दरारें तक आ गईं हैं। धमाके की आवाज सुनकर लोगों का दिल दहल गया। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की करीब 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। बॉयलर रात करीब ढाई बजे फटा और सुबह तक आग बुझाने का काम चलता रहा।

पुलिस विभाग की टीमें भी हादसास्थल पर पहुंचीं। बॉयलर फटने के कारणों की जांच जारी है। शॉर्ट सर्किट से हादसा होने की आशंका है। मिली जानकारी के अनुसार, हादसा गुरुग्राम के दौलताबाद में गुरुग्राम-द्वारका एक्सप्रेस-वे के पास बने इंडस्ट्रियल एरिया में हुआ। बॉयलर फटते ही फैक्ट्री में चीख पुकार मच गई। चिल्लाने की आवाजें सुनकर आस-पास रहने वाले लोग दौड़े आए। उन्होंने तुरंत बचाव अभियान चलाया और घायलों को धधकती आग से निकाला। लोगों ने ही अग्निकांड की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी।

जानकारी मिलते ही आधे घंटे के अंदर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थीं। पुलिस और दमकल कर्मियों ने लोगों के साथ मिलकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। फैक्ट्री के मालिक भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को कंपनी की तरफ हर संभव मदद उपलब्ध कराई। फैक्ट्री में फायरबॉल बनाए जाते हैं। वहीं धमाका फटने से लगी आग की चपेट में साथ लगती 2 और फैक्ट्री आ गई थीं। बता दें कि आज सुबह कोलकाता शहर में भी भीषण अग्निकांड हुआ था। 5वें गार्स्टिन प्लेस अचानक भीषण आग लग गई, जिससे हड़कंप मच गया। 6 दमकल वाहनों ने मिलकर इस आग पर काबू पाया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -