Punjab Govt
HomeHimachalअस्पताल में लगी आग, 6 महिलाओं साहित जिंदा जले 9 लोग

अस्पताल में लगी आग, 6 महिलाओं साहित जिंदा जले 9 लोग

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

तेहरान:  ईरान के उत्तरी हिस्से में स्थित एक अस्पताल में आग लगने की घटना सामने आई है। इस हादसे में 9 मरीजों की जिंदा जलने से मौत हो गई। मामले की जानकारी सरकारी मीडिया ने मंगलवार को दी है। सरकारी टेलीविजन ने बताया कि राजधानी तेहरान से उत्तर-पश्चिम में लगभग 330 किलोमीटर (लगभग 205 मील) दूर रश्त शहर के कायम अस्पताल में स्थानीय समयानुसार कल देर रात 1ः30 के करीब आग लगी थी। इस हादसे में 6 महिलाओं और 3 पुरुषों की मौत हो गई।

शहर के अग्निशमन विभाग के प्रमुख शाहराम मोमेनी ने सरकारी टीवी पर कहा कि बेसमेंट में बिजली का शॉर्ट सर्किट हुआ जिससे आग लग गई। वहीं पर गहन चिकित्सा इकाई स्थित है। मोमेनी ने कहा कि आपातकालीन कर्मचारियों ने वहां फंसे 140 से ज़्यादा लोगों, मरीज़ों और अस्पताल के कर्मचारियों को निकाला और उनमें से 120 को अन्य चिकित्सा सुविधाओं में भर्ती कराया गया। उन्होंने कहा कि घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। ऑनलाइन पोस्ट किए गए एक वीडियो में आधी रात को अस्पताल से धुआं निकलता हुआ दिखाई दिया।  

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -