HomeHaryanaदिनदहाड़े Financier का गोलियां मारकर कत्ल, देखें वीडियो

दिनदहाड़े Financier का गोलियां मारकर कत्ल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

हरियाणाः झज्जर में बुधवार को दिनदहाड़े फाइनेंसर की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 26 वर्षीय साहिल उर्फ सोनू के तौर पर हुई है। गोलियां चलने को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब सवा 11 बजे डीघल गांव में सांपला रोड पर स्थित ऑफिस में वह साथियों के साथ ताश खेल रहा था। इस दौरान बिना नंबर प्लेट की स्कॉर्पियो में आए तीन बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी। एक मिनट के अंदर करीब 14 राउंड फायरिंग की गई। गोलियां मारने के बाद बदमाश फरार हो गए।

फाइनेंसर को रोहतक स्थित कायनोस अस्पताल में ले जाया गया, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। साहिल की हत्या का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें सुबह 11 बजकर 12 मिनट पर एक काले रंग की स्कॉर्पियो कार डीघल गांव में एक ऑफिस के बाहर आकर रुकती है। गाड़ी से तीन युवक हाथ में पिस्टल लेकर निकलते हैं और ऑफिस की तरफ बढ़ते हैं। एक युवक ने ऑफिस के बाहर ही टेस्टिंग फायर की। इसके बाद तीनों ऑफिस के अंदर जाकर ताबड़तोड़ गोलियां चलाना शुरू कर देते हैं।

इस दौरान, एक युवक पीछे के रास्ते से भागने की कोशिश करता है, जिस पर हमलावर गोलियां चलाने की कोशिश करते हैं, लेकिन वह बच जाता है। अंदर, एक युवक लगातार फायरिंग करता रहता है। गोलियां चलाने के बाद तीनों हमलावर बाहर की ओर भागते हैं और स्कॉर्पियो में सवार होकर फरार हो जाते हैं। गोलियों की आवाज सुनकर पड़ोस के घर से एक बुजुर्ग भी मौके पर पहुंचता है, लेकिन उसके सामने ही हमलावर भाग निकलते हैं। इनके जाने के बाद एक युवक ऑफिस के अंदर से आया और उसने गेट बंद कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि साहिल को क्यों गोलियां मारी गईं। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -