ऊना/सुशील पंडित : मैहतपुर में हुई एक लड़ाई थाने में जब पहुंची तो पुलिस ने दोनों पक्षों पर मामले दर्ज कर दिए। प्राप्त जानकारी के अनुसार मैहतपुर के वार्ड नंबर 2 की रहने वाली अरुणा कुमार पत्नी यशपाल शर्मा ने मैहतपुर थाने में दी शिकायत में लिखा है कि उनके वार्ड के ही रहने वाले राजकुमार पुत्र कश्मीरी राम और करण पुत्र राजकुमार ने रात्रि लगभग 10ः25 पर उनके घर में जबरदस्ती घुस आए और दोनों अरुणा कुमारी के पुत्र के साथ मारपीट और गालीगलौच करने लगे। वहीं राजकुमार ने अरुणा कुमारी और उसके परिवार के तीन अन्य लोगों पर रास्ता रोककर मारपीट का आरोप लगाया है। इन दोनों की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए मैहतपुर थाने में राजकुमार व उसके बेटे के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा धारा 451, 323, 504, 506, 34 व राजकुमार की शिकायत पर अरुणा कुमारी व तीन के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 341, 323, 504, 34 के तहत मामले दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

मैहतपुर में लड़ाई, क्रॉस पर्चा दर्ज
Disclaimer
All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -