Punjab Govt AD
HomeBreaking Newsलाजपत नगर के सेंट्रल मार्केट की दुकान में लगी भीषण आग, देखें...

लाजपत नगर के सेंट्रल मार्केट की दुकान में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः दिल्ली के लाजपत नगर सेंट्रल मार्केट की एक दुकान में भीषण आग लगने की खबर सामने आ रही है। इसके वजह से वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। आग लगने की सूचना फायर विभाग को दी गई। फायर विभाग ने मौके पर 10 गाड़ियां भेजी है, जो आग बुझाने में जुट गई है। दुकान में आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है। आग से दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया है। आग के कारण चारों तरफ धुआं फैल गया है। धुएं का गुबार पूरा मार्केट में उड़ता नजर आ रहा है। दिल्ली फायर सर्विस से मिली जानकारी के अनुसार लाजपत नगर सेंट्रल मार्केट में आग लगने की सूचना सोमवार को 4:10 पर मिली थी, जिसके बाद मौके पर 10 फायर की गाड़ियों को भेजा गया है।

बता दें, सोमवार को लाजपत नगर मार्केट बंद रहती है। इस कारण बड़ा हादसा होने से टल गया। वहीं, दिल्ली पुलिस किसी के हताहत होने की बात से इनकार कर रही है। फिलहाल पुलिस इस बात की जानकारी लगाने का प्रयास कर रही है कि आग आखिर कैसे लगी। इस आगजनी की घटना में लाखों का सामान जलकर राख हो गया है। बता दें कि इससे पहले भी दिल्ली के कई इलाकों में आग लगने की घटना सामने आ चुकी है। गर्मी का मौसम आते ही आग लगने की घटनाएं अचानक से बढ़ जाती हैं।

पिछले कुछ दिनों में दिल्ली और एनसीआर में अस्पताल, स्कूल, फैक्ट्री और दुकानों के साथ ही लोगों के घरों में भी आग लगने की घटनाएं सामने आई है। हर साल अप्रैल से लेकर जून तक का समय, अग्निशमन विभाग के लिए चुनौती भरा होता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि इस अवधि के दौरान सबसे ज्यादा गर्मी पड़ती है और आग लगने की घटनाएं भी सबसे ज्यादा होती हैं। इन घटनाओं के पीछे का कारण, शॉर्ट सर्किट या फिर अन्य लापरवाही होता है। वहीं सर्दी के मौसम में हीटर, अलाव आदि जलाने के कारण भी आग लगने की घटनाएं होती हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -