Punjab Govt AD
HomeBreaking Newsकार और डंपर के बीच भीषण टक्कर, 3 की मौ'त, 8 घायल

कार और डंपर के बीच भीषण टक्कर, 3 की मौ’त, 8 घायल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जोधपुर : बेटे का मुंडन करवाकर रामदेवरा से लौट रहे परिवार की कार सड़क किनारे खड़े डंपर से टकरा गई। हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। आठ घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पिचक गई। पुलिस को शव और घायलों को बाहर निकालने के लिए बड़ी मशक्कत करनी पड़ी। मामला जोधपुर ग्रामीण के बिलाड़ा थाना क्षेत्र के पिचियाक गांव के स्टेट हाईवे-61 का रात 11 बजे का है। बिलाड़ा SHO मूल सिंह भाटी ने बताया- मध्य प्रदेश का रहने वाला परिवार मुंडन और रामदेवरा दर्शन के लिए आया था।

यहां से दर्शन कर लौट रहे थे। देर रात करीब 11 बजे हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाया। हादसे में ईको वैन चला रहे श्याम सिंह सिसोदिया (32) पुत्र फतेह सिंह, गीता बाई (35) पत्नी यशवंत सिंह और कोमल उर्फ जानकी (18) की मौत हो गई। प्रेम सिंह (33), विष्णु (40), कृष्णा बाई (65), सीमा (29) पत्नी रामेश्वर, धापू बाई (35) पत्नी विष्णु सिंह, कृष्णपाल सिंह (15) पुत्र यशवंत सिंह, कविता 31 पत्नी प्रेम सिंह और विनय प्रताप सिंह (2) पुत्र प्रेम सिंह गंभीर घायल हैं।

घायलों को रात करीब एक बजे बिलाड़ा अस्पताल लेकर गए। इसके बाद 6 एम्बुलेंस के जरिए इन घायलों को जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल में रेफर किया गया। परिजनों को सूचना दी गई है। मृतकों की बॉडी बिलाड़ा मॉर्च्युरी में रखवाई गई है। पुलिस के अनुसार कार में सवार सभी लोग प्रेम सिंह सहरावत के बेटे विनय प्रताप (2) का मुंडन करवाने के लिए रामदेवरा आए थे।

सभी मध्य प्रदेश में राजगढ़ के बेन्दु खेड़ा गांव से शनिवार को रवाना हुए थे। यहां दर्शन कर दोपहर 2 बजे ओसियां माताजी के लिए रवाना हुए। भोजन करने के बाद शाम 7 बजे ओसियां से निकले थे। रात 11 बजे पिचियाक के पास पहुंचने पर कार सड़क किनारे खड़े डंपर से टकरा गई। घटना के समय गाड़ी में पीछे की सीट पर सवार लोग सो रहे थे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -