ऊना /सुशील पंडित: पुलिस थाना ऊना के अंतर्गत आते गांव सासन में एक ससुर ने बहू पर ईंट व डंडों से हमला कर दिया जिस की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई गई है।
पुलिस थाना मैहतपुर को दी शिकायत में सोनिया देवी पत्नी अशवनी कुमार ने बताया कि वह बीती शाम अपने खेतों में लकड़ियां लाने गई थी। जव वह लकड़ियां लेकर पशुओं के बाड़े में पहुंची तो मेरे ससुर मदन लाल ने रास्ता रोककर गाली-गलोच की और उस पर ईंट से हमला करना शुरू कर दिया।जव वह खुद को बचाकर वहां से अपने घर की रसोई में पहुंची तो ससुर ने डंडे से मारपीट की। जिस से सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।
इस मामले की जानकारी तुरंत पंचायत प्रधान को दी गई। पंचायत प्रधान ने मौके पर पहुंच उसे इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया। इस संबंध में सोनिया देवी ने अपने ससुर के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाते हुए शिकायत दी है। एएसपी ऊना संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के अंतर्गत थाना मैहतपुर में ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।