Punjab Govt AD
HomeNationalपिता ने 2 साल के बेटे की पटक-पटककर की हत्या, ये वजह...

पिता ने 2 साल के बेटे की पटक-पटककर की हत्या, ये वजह आई सामने

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सरगुजाः जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां एक पिता ने अपने 2 साल के बेटे को जमीन पर पटक-पटककर मौत के घाट उतार दिया। फिर पत्नी को फोन कर कहा कि, मैंने तुम्हारे बेटे को मार दिया है। बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी पिछले एक साल से मायके में रह रही है, जिससे वो नाराज चल रहा था।

जानकारी अनुसार, छतीसगढ़ के सरगुजा में दरिमा थाना क्षेत्र के करजी गांव के रहने वाले जुगलाल सिंह (26) की शादी साल 2022 में रोपाखार मैनपाट निवासी विनीता सिंह (24) के साथ हुई थी। 2023 में उनका एक बेटा हुआ जिसका नाम उन्होंने हर्षित रखा। लेकिन आए दिन पति शराब पीकर पत्नी से विवाद कर मारपीट करने लगा जिससे तंग आकर एक साल पहले विनीता बेटे को लेकर मायके चली गई। फिर वापस नहीं लौटी। जुगलाल कुछ दिन पहले अपने ससुराल रोपाखार पहुंचा और पत्नी को साथ चलने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया, तो अपने बेटे हर्षित को यह कहते हुए साथ लेकर आया कि, वह उसके बिना जी नहीं पाएगा। इसके बाद 16 सितंबर की दोपहर हर्षित घर से थोड़ी दूर खेल रहा था।

इस बीच शराब के नशे में धुत होकर जुगलाल आया और बेटे को खींचते हुए घर ले गया। घर के अंदर बच्चे को पहले बेदम पीटा फिर उसे जमीन पर पटक दिया, जिससे हर्षित गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद जुगलाल ने अपनी पत्नी विनीता सिंह को फोन कर कहा कि, तेरे बेटे को मार दिया हूं। सूचना मिलने के बाद घायल हर्षित को लेकर परिजन करजी हॉस्पिटल पहुंचे, जहां से डॉक्टर ने उसे अंबिकापुर रेफर कर दिया। अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पुलिस ने परिजनों को बयान दर्ज किए और दरिमा थाने को सूचना दी।

पुलिस ने बच्चे के शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी जुगलाल के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -