Punjab Govt AD
HomeHaryanaतेज रफ्तार पिकअप और बाइक की टक्कर में पिता सहित 3 बेटियों...

तेज रफ्तार पिकअप और बाइक की टक्कर में पिता सहित 3 बेटियों की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

हिसारः हरियाणा के हिसार में चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर देर रात तेज रफ्तार पिकअप और बाइक में टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बरवाला क्षेत्र में तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार पिता सहित 3 बेटियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में मुकेश कुमार, उनकी पत्नी आरती और उनकी तीन मासूम बेटियां (उम्र करीब 6 वर्ष और 4 वर्ष व डेढ़ वर्ष) को गंभीर चोटें आईं। राहगीरों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।

हादसे के बाद आसपास के लोगों और सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने व्यक्ति और उसकी तीन बेटियों को मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे में मुकेश की पत्नी आरती और उनकी डेढ़ वर्षीय बेटी दीक्षा को प्राथमिक उपचार के बाद अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। जहां डेढ़ वर्षीय दीक्षा की भी मौत हो गई है, जबकि आरती का इलाज चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव ढाणी मोहब्बतपुर निवासी मुकेश कुमार अपनी पत्नी आरती और तीन बेटियों के साथ बाइक पर सवार होकर गांव प्रभुवाला किसी रिश्तेदारी में जा रहे थे।

देर रात जब वे गैबीपुर के समीप पहुंचे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और सवार सभी लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मृतकों मुकेश और उसकी 2 बेटियों के शव बरवाला के सरकारी अस्पताल में रखवाए गए हैं। डेढ़ वर्षीय दीक्षा का शव अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में रखा गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और पिकअप चालक के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -