HomeBreaking Newsआज कैंडल मार्च निकालेंगे किसान, अब इस दिन तक टला आंदोलन

आज कैंडल मार्च निकालेंगे किसान, अब इस दिन तक टला आंदोलन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: MSP पर कानूनी गारंटी की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन जारी है। शुक्रवार को संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने पुलिस से झड़प में मारे गए शुभकरण सिंह की मौत पर शोक जताने के लिए ब्लैक डे ​​मनाया। वहीं, पुलिस ने पंजाब-हरियाणा के खनौरी बॉर्डर की ओर जा रहे किसानों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। किसान हिसार-नारनौंद रोड स्थित खेड़ी चोपता गांव से बॉर्डर की ओर जा रहे थे। रिपोर्ट के मुताबिक, रोके जाने के बाद कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया।

इससे झड़प हो गई। कुछ पुलिसकर्मी और किसान घायल हो गए। कुछ किसानों को हिरासत में भी लिया गया। इस बीच संयुक्त किसान मोर्चा ने 29 फरवरी तक किसानों का ‘दिल्ली चलो मार्च’ स्थगित कर दिया गया है। किसान यूनियन नेता सरवन सिंह पंढेर ने बताया कि आंदोलन के आगे की रणनीति के लिए 29 फरवरी को घोषणा की जाएगी। उन्होंने घोषणा की कि शनिवार को ‘कैंडल मार्च’ निकाला जाएगा और उसके दो दिन बाद वे केंद्र का पुतला फूंकेंगे। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा (केएमएम) ने शुक्रवार शाम को यह निर्णय लिया।

दोनों संगठन फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गांरटी सहित विभिन्न मांगों को लेकर किसानों के आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हैं। उनके आह्वान पर बड़ी संख्या में किसान हरियाणा और पंजाब के बीच शंभू और खनौरी सीमा पर डेरा डाले हुए हैं। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने खनौरी सीमा पर संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘आंदोलन के तहत अगले कदम की घोषणा 29 फरवरी को की जाएगी।’’ उन्होंने घोषणा की कि वे 24 फरवरी को ‘कैंडल मार्च’ निकालेंगे और 26 फरवरी को केंद्र का पुतला फूंकेंगे। किसान नेताओं ने खनौरी में झड़प में एक प्रदर्शनकारी की मौत और लगभग 12 पुलिस कर्मियों के घायल होने के बाद बुधवार को ‘दिल्ली चलो’ आंदोलन को दो दिनों के लिए रोक दिया था। उक्त घटना तब हुई जब किसानों ने अवरोधकों को तोड़ते हुए आगे बढ़ने की कोशिश की।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -