Punjab Govt
HomePunjabJalandharJalandhar News: Hope Immigration के बाहर किसानों ने लगाया धरना, देखें वीडियो

Jalandhar News: Hope Immigration के बाहर किसानों ने लगाया धरना, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

Travel Agent पर 23 लाख ठगने के लगे आरोप, Agent के घर लगेगा पक्का मोर्चा: किसान जत्थेबंदी

जालंधर (ens) : गढ़ा रोड पर स्थित Hope Immigration के बाहर भारतीय किसान यूनियन उगरहाँ ने धरना प्रदर्शन किया। धरने पर आये किसान यूनियन के प्रधान जगसीर सिंह ने डायरेक्टर प्रदीप सिंह पर आरोप लगाया कि ट्रैवल एजेंट द्वारा गुरचरण सिंह से 23 लाख रुपए लेकर उनकी लड़की को UK भेजा गया था। लेकिन वहां जाकर पता लगा कि लड़की के पास जिस कंपनी का वर्क परमिट उक्त एजेंट ने दिया था। वह कंपनी वहा थी ही नहीं।

 

लड़की को UK मे 1 साल 3 महीने तक कोई काम नहीं मिला। जिससे हताश होकर परिजनों ने लड़की को वापस बुला लिया। जिसके बाद पीड़िता का परिवार एजेंट को मिलने पहुंचा, तो उसने 10 लाख और मांगे। जब परिजनों ने इसका विरोध किया, तो एजेंट ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह पैसे वापस कर देगा या लड़की को वापस विदेश भेज देगा।

जिसे लेकर आज किसान जत्थेबंधी दफ्तर पहुंची, लेकिन दफ्तर मे कोई भी स्टाफ, कर्मचारी और डायरेक्टर मौजूद नहीं था। किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर 15 मार्च तक एजेंट उनके पैसे वापस नहीं देता, तो उसके घर के बाहर पक्का मोर्चा लगाकर रोष प्रदर्शन किया जायेगा। मौके पर पहुंचे एएसआई सतेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले मे दोनों पार्टिया कई बार बैठक कर चुकी है। लेकिन पुलिस को अभी तक कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। जिसके मिलते ही बनती कार्रवाई की जाएगी।

इस मामले मे Hope Immigration के संचालको से संपर्क साधना चाहा लेकिन हो नही पाया। यदि वह अपना पक्ष रखना चाहते है तो उसे भी प्रकाशित किया जायेगा।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -