जालंधर (Ens): आज किसान जालंधर की दाना मंडी में धान की फसल लेकर पहुंचे। उनके द्वारा लाए गए धान का कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत सिंह द्वारा उद्घाटन किया गया। मीडिया से बात करते हुए मोहिंदर भगत सिंह ने कहा कि पिछली बार जालंधर मंडी में 45000 मीटर टन धान की फसल हुई थी ऐसे में हम उम्मीद कर रहे हैं कि इतना ही धान इस बार भी हो।
सीएम भगवंत मान ने यह वादा किया है कि जो भी फसल की हम खरीददारी करेंगे खरीददारी के 24 घंटे के अंदर हम उनसे ली गई फसल के पैसे उनके अकाउंट में डाल देंगे ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो। ऐसे में उनके आदेशों के तहत किसानों को पैसे जल्द दे दिए जाएंगे। इस दौरान उन्होंने सभी किसानों, पंजाबियों और आढ़तियों को बधाई दी। कैबिनेट मंत्री ने यह कामना भी की जहां बाढ़ आई वहां फसल ज्यादा खराब न हो और सब अपनी फसल को मंडियों में जाकर बेच पाए।
उनका कहना है कि आज जालंधर में धान का उद्घाटन किया गया है। अभी कितना धान आया है इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। इस बार की फसल की क्वालिटी पिछले साल से काफी अच्छी है और किसान भी काफी खुश है हालांकि जिस क्षेत्र में बाढ़ आई है वहां फसलें खराब हुई है। सीएम मान के द्वारा उस इलाके में लोगों को आश्वासन भी दिया गया है कि उनकी मदद की जाएगी।
पंजाब के सीएम ने कुछ समय पहले यह ऐलान किया था कि 2 अक्टूबर को मैडिकल इंशोरेंस की शुरुआत की जाएगी परंतु आज से तरनतारन और बरनाला में आज से ही योजना लागू हो गई है। इसके अंतर्गत 10 लाख रुपये तक इलाज किसी भी अस्पताल में जाकर करवा सकते हैं। इसी के तहत जल्द पंजाब में 1000 हजार आम आदमी क्लीनिक शुरू किए जाएंगे।
सीएम मान ने यह कहा है कि पंजाब दुनिया का ऐसा पहला राज्य बन गया है जिसने हर परिवार को 10 लाख सेहत बीमा योजना के तहत लोगों का मुफ्त इलाज देने की शुरुआत की है। ऐसे में कैबिनेट मंत्री ने लोगों से अपील की है कि आप सब अपने यह कार्ड बनवाएं ताकि इस योजना का ज्यादा से ज्यादा फायदा ले पाएं।
पंजाब को बाढ़ के दौरान तकरीबन 20 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। सरकार ने केंद्र सरकार को यह विनती भी की है कि राज्य को ज्यादा से ज्यादा मुआवजा दिया जाए।
