मनोरंजन: बिग बॉस 19 में आए दिन घरवालों के नए-नए झगड़े देखने को मिल रहे हैं। अब इसी बीच घर में एक नया बखेड़ा खड़ा होने वाला है। घरवालों के लिए उनके घर से चिट्ठियां आने वाली हैं। यह चिट्ठियां उनकी आंखें नम कर देगी परंतु सभी घरवाले इन चिट्ठियों को नहीं पड़ पाएंगे क्योंकि बिग बॉस ने एक टास्क के अंतगर्त यह चिट्ठियां घर वालों को देने का प्लान बनाया है। अब इस टास्क के चलते घरवाले फरहाना भट्ट पर भड़कने वाले हैं। फरहाना भट्ट के सामने दोबारा कप्तान बनने का मौका आएगा जिसे वो चुनते हुए नीलम के घर से आई हुई चिट्ठी फाड़ देगी।
घरवालों के सामने रोती हुई दिखी नीलम
हाल ही में शो का एक प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में फरहाना के पास घर का कप्तान बनने का मौका होता है। उन्हें यह चॉइस दी जाती है कि या तो वो घर का कप्तान बनने के लिए नीलम गिरी की चिट्ठी को फाड़ दें या फिर उन्हें चिट्ठी देकर अपना कप्तानी का मौका जाने दें। इसके बारे में फरहाना ने एक बार नहीं सोचा और सीधा चिट्ठी मशीन में डालकर उसको छोटे-छोटे टुकड़े कर दिए। अपनी चिट्ठी के ऐसे टुकड़े होते देख नीलम काफी रोती हुई दिखी।
View this post on Instagram
उन्हें संभालने के लिए कुनिका सदानंद और नेहल भी आई। घर का कोई भी सदस्य फरहाना के फैसले से खुश नहीं था। थोड़ी देर बाद तान्या, बसीर, शहबाज और अमाल फरहाना के पास गए और उनकी जमकर क्लास लगाई परंतु फरहाना को इससे कोई भी फर्क नहीं पड़ा और वो इसके बाद हसंती हुई दिखी। उन्हें ऐसे हंसता देख अमाल मलिक का पारा हाई हो गया।
अमाल ने फैंका फरहाना का खाना
एक और प्रोमो सामने आया है जिसमें अमाल फरहाना के पास पहुंचे। इस दौरान फरहाना खाना खा रही थी। सिंगर उस समय काफी गुस्से में थे। उन्होंने फरहाना के फैसले पर नाराजगी जताई और उसके खाना-खाने पर भी सवाल उठाए। अमाल ने फरहाना को कहा कि जो तुमने किया उसके बाद तुम्हें थोड़ी शर्म आनी चाहिए। इस पर फरहाना ने कहा कि वो बाद में देखेंगी। फरहाना के जवाब से अमाल खुश नहीं नजर आए।
View this post on Instagram
अमाल फरहाना की ओर गुस्से में बढ़ते दिखे। उन्होंने फरहाना की खाने की प्लेट फेंकनी शुरु कर दी। इसके बाद कुनिका भी चिल्लाई। अमाल ने इसी दौरान खाने की प्लेट भी तोड़ दी। सिंगर का गुस्सा देख सभी घरवाले उन्हें रोकते हुए दिखे। तान्या, बसीर और शहबाज ने भी अमाल को रोका लेकिन सिंगर का गुस्सा सातवें आसमान पर था। अब देखना दिलचस्प होगा कि वीकेंड के वॉर पर सलमान खान इस मुद्दे को कैसे उठाएंगे।