Punjab Govt AD
HomeHimachalUnaवशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में फेयरवेल पार्टी का आयोजन

वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में फेयरवेल पार्टी का आयोजन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/ सुशील पंडित: वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में दिनांक 13 अप्रैल 2024 को फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को विदाई पार्टी दी। बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों का स्वागत ढोल नगाड़े के साथ  किया गया। रंग-बिरंगे परिधानों में विद्यार्थी बहुत ही खूबसूरत लग रहे थे ।फेयरवेल पार्टी का शुभारंभ प्रिंसिपल दीपक कौशल, निदेशक अनुज वशिष्ट ने ज्योति प्रज्ज्वलन से किया।

बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने अपने स्कूल के साथ जुड़ी यादों को साँझा किया। 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए कई प्रकार की मनोरंजक और रोमांचक खेलों का आयोजन किया। विद्यार्थियों ने एकल नृत्य और समूह नृत्य भी प्रस्तुत किए।  बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने टाइटल से सम्मानित किया। मिस्टर फेयरवेल  अंश, मिस फेयरवेल दिव्यांशी वर्मा, मिस्टर टेलेंटड उज्जवल, मिस टेलेंटड जैस्मिन, मिस्टर पर्सनैलिटी उदय ,मिस पर्सनैलिटी शेरिल रहे।बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने कहा कि वे अध्यापकों की दी हुई अमूल्य शिक्षा व मार्गदर्शन को कभी भुला नहीं पाएंँगे।

अंत में स्कूल के निदेशक अनुज वशिष्ट ने बच्चों को सच्चाई और ईमानदारी के मार्ग पर चलने, सदैव माता-पिता व बड़ों का आदर करने के लिए प्रेरित किया। स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने 12वीं के बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -