Punjab Govt
HomePunjabओरा शो को लेकर लोगों में उत्साह, दिलजीत दोसांझ की लुक में...

ओरा शो को लेकर लोगों में उत्साह, दिलजीत दोसांझ की लुक में नजर आएंगे फैंस, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधरः पंजाबी एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ का आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में ओरा शो है। इस शो से पहले दिलजीत की टीम ने सबको तुरले वाली पगड़ी बांधने का ऐलान किया है। दिलजीत की टीम से कंग ने बताया कि शो के दौरान मुफ्त पगड़ी स्टॉल लगाया जाएगा। यहां पर कोई भी आकर पगड़ी बंधवा सकता है। ये पगड़ी उनकी टीम बांधेगी और इसके लिए कोई चार्ज भी नहीं लिया जाएगाा। ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि सभी दिलजीत की लुक में नजर आ सकें।

बता दें कि पिछले एक महीने से दिलजीत दोसांझ का ओरा टूर चल रहा है। इसे लोगों को खूब प्यार मिल रहा है। अब ये टूर आस्ट्रेलिया से होता हुआ न्यूजीलैंड में पहुंच गया है। न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में होने जा रहे इस शो को लेकर आतंकवादी और खालिस्तानी पन्नू दिलजीत को धमकी दे चुके हैं। अमिताभ बच्चन के KBC शो में पैर छूने को लेकर ये विवाद शुरू हुआ था। दिलजीत इसे लेकर जवाब दे चुके हैं। आस्ट्रेलिया के पर्थ में हुए शो में भी उन्होंने ट्रोलर्स को जवाब देते हुआ कहा था कि कुछ लोगों का काम कमेंट करना होता है। मैं इसकी परवाह नहीं करता।

दिलजीत की टीम ने ओरा शो को यादगार बनाने के लिए पग बांधने का आइडिया दिया है। टीम मेंबर कंग ने बताया न्यूजीलैंड में रहने वाले बहुत से लोग ऐसे हैं जो दिलजीत की लुक से प्रभावित हैं। इसलिए शो के वैन्यू के अंदर एंटर होते ही कई जगह पगड़ी कैंप देखने को मिलेंगे। यहां पर आकर बच्चे तक पगड़ी बंधवा सकते हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -